1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात में खीरा खाने के लिए क्यों मना किया जाता है, क्या होते हैं इसके नुकसान? जानिए खीरा खाने का सही समय क्या है?

रात में खीरा खाने के लिए क्यों मना किया जाता है, क्या होते हैं इसके नुकसान? जानिए खीरा खाने का सही समय क्या है?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 18, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 07:08 pm IST

Eating Cucumber At Night: खीरा को पेट और शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। वजन घटाने से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने तक खीरा कई फायदे पहुंचाता है। हालांकि रात में खीरा खाने से मना किया जाता है। जानिए क्यों रात में खीरा नहीं खाना चाहिए और खीरा खाने का सही समय क्या है?

रात में खीरा क्यों नहीं खाना चाहिए- India TV Hindi
रात में खीरा क्यों नहीं खाना चाहिए Image Source : FREEPIK

सेहत के लिए सलाद और सलाद में खीरा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खीरा खाने से शरीर को जरूर मिनरल और विटामिन मिलते हैं। खीरा खाने से 1-2 नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। हालांकि खीरा खाने का भरपूर फायदा सही समय पर ही मिलता है। रात में खीरा खाने के लिए मना किया जाता है। दादी नानी रात में खीरा और प्याज खाने से बचने की सलाह देती हैं। इसके पीछे के कई कारण हैं। कहा जाता है कि दिन में खीरा हीरा के जितना कीमती हो जाता है और रात में इसकी वैल्यू सिर्फ एक जीरा के दाने के बराबर रह जाती है। वहीं रात में खीरा खाने से पेट में कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। आइये जानते हैं रात में खीरा खाने से क्या नुकसान होता है और खीरा खाने का सही समय क्या है?

खारी खाने का भरपूर फायदा लेना चाहते हैं तो दिन में खारी खाना चाहिए। इसलिए लंच यानि दोपहर के खाने में खीरा शामिल करना चाहिए। सलाद खाने का सही तरीका है कि आप खाने से कुछ देर पहले खा लें। खीरा खाने से वजन कम होता है और शरीर को भरपूर पानी और दूसरे जरूरी मिनरल मिलते हैं।

रात में खीरा क्यों नहीं खाना चाहिए 

रात में खीरा खाने से बचना चाहिए। इसका कारण है कि खीरा देरी से पचता है और रात में इसे खाने से पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। देरी से पाचन होने पर नींद खराब हो सकती है। कई बार रात में खीरा खाने से पेट में गैस और एसिडिटी होने लगती है। कुछ लोगों का हाजमा भी खराब हो जाता है। खासतौर से जिनका पाचन कमजोर है उन्हें रात में खीरा नहीं खाना चाहिए।

खीरा खाने का सही समय क्या है?

सुबह-सुबह खारी खाना सबसे अच्छा माना जाता है। ये खीरा खाने का बेस्ट टाइम है। आप चाहें तो नाश्ते के बाद और खाने से पहले खीरा खा सकते हैं। इस तरह खीरा खाने से पेट भर जाएगा और आप ज्यादा खाने से बच पाएंगे। खाने से आधा घंटे पहले खीरा खा लेना चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में काफी समय लगता है।

दिन में खीरा खाने के फायदे

खीरा खाने से शरीर को भरपूर फायदा मिलता है। खीरा खाने से मेटबॉलिज्म बूस्ट होता है और पेट आसानी से भर जाता है। खीरा में 95 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। वजन घटाने के लिए भी खीरा असरदार सलाद है। खीरा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। खारी खाने में कैल्शियम भी पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल