Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Eid-ul-Fitr 2025 Wishes: इन शायरियों के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ईद की मुबारकबाद

Eid-ul-Fitr 2025 Wishes: इन शायरियों के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ईद की मुबारकबाद

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Mar 30, 2025 07:09 pm IST, Updated : Mar 30, 2025 07:09 pm IST

Eid-ul-Fitr 2025 Wishes Message: 31 मार्च को देशभर में ईद मनाई जाएगी। इस खास मौके पर अगर आप अपने घर-परिवार और दोस्तों से दूर हैं तो उन्हें इन खास मैसेज और शायरी के जरिए ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं।

 ईद की मुबारकबाद - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL ईद की मुबारकबाद

​Eid-ul-Fitr 2024: 31 मार्च को देशभर में ईद-उल फितर धूमधाम से मनाया जाएगा। ईद मुस्लिमों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। रमजान में कठिन रोजा रखने के बाद रोजदारों को ईद की खुशी नसीब होती है। ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। नमाज अदा करने के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद-उल फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस ईद में तरह-तरह के पकवानों के साथ अलग-अलग प्रकार की सेवईं बनाई जाती है। अगर, आप ईद के मौके पर घर-परिवार और दोस्तों से दूर हैं तो उन्हें आज इन मैसेज और शायरी के जरिए ईद मुबारक कह सकते हैं। 

अल्लाह की करते हैं तहे दिल इबादत

दुश्मन हो या दोस्त रखे सभी को सलामत
कुबूल फरमाय से शायरी का नजराना
ईदी चाहिए तो घर जरूर आना
ईद मुबारक 2025 !

ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना 
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना 
जब देखें वो तुझे तो, 
मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना

रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक।

चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं वो मिल जाये आपको।

ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक!

समुद्र को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक
आपको और आपके परिवार
को ईद का त्योहार मुबारक

जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न हो।

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement