1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भारत के 5 व्यंजन जिन्हें दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं, एक तो हर गली मोहल्ले में बिकता है

भारत के 5 व्यंजन जिन्हें दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं, एक तो हर गली मोहल्ले में बिकता है

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 16, 2024 12:02 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 12:02 pm IST

World Famous Indian Foods: भारत के लजीज और स्वादिष्ट व्यंजनों को लोग दुनियाभर में पसंद करते हैं। यहां का जायका ऐसा है कि एक बार चखने के बाद भूल नहीं पाएंगे। चाट से लेकर मिठाई तक कई चीजें विदेशों में भी सप्लाई की जाती हैं। जानिए भारत के विश्व प्रसिद्ध व्यंजन कौन से हैं।

भारत के प्रसिद्ध व्यंजन- India TV Hindi
भारत के प्रसिद्ध व्यंजन Image Source : SOCIAL

भारत में खाने की बात की जाए तो शायद दिन-रात भी कम पड़ जाएंगे। यहां खाने की इतनी वैरायटी है कि आपके राज्य तो छोड़िए हर गली मोहल्ले में कुछ न कुछ स्पेशल खाने को मिल जाएगा। इसीलिए कहा जाता है कोस-कोस पर पानी बदले, चार कोस पर वाणी, यानि भारत में हर 3 किलोमीटर में खाना-पानी और उसे बनाने का तरीका बदल जाता है। नॉर्थ से लेकर साउथ तक भारत में एक से एक व्यंजन बनाए और खाए जाते हैं। विदेशी भी भारत आने पर यहां के खाने के दीवाने हो जाते हैं।

हालांकि उन्हें भारत का खाना काफी मसालेदार लगता है और यही हमारे खाने की स्पेशलिटी है जो इसे दूसरे देशों के खाने से अलग बनाती है। भारतीय खाने को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। यहां की मिठाई से लेकर चाट तक विदेशों में भी सल्पाई की जाती है। आज हम आपको भारत के ऐसे 5 व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं।

भारत के 5 व्यंजन जो विदेश में है फेमस 

  1. दाल मखनी- भारतीय खाने में दाल मखनी को दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं। मक्खन के साथ दाल को काफी देर तक पकाया जाता है और फिर इसमें डाले जाते हैं खुशबूदार मसाले, जो दाल मखनी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। विदेशों में भी लोग दाल मखनी का स्वाद खूब पसंद करते हैं।

  2. चाट- भारत की चाट वाकई बहुत स्वादिष्ट होती है। सिर्फ चाट की ही भारत में हजारों वैरायटी हैं। टिक्की, दही भल्ला, भल्ला पापड़ी, गोल गप्पे, कचौड़ी और पकौड़े तक हर शहर में आपको कुछ न कुछ स्पेशल चाट खाने को मिल जाएगी। विदेशों में भी लोग भारत की इन चाट के दीवाने हैं। लोगों को गोलगप्पे खाना भी खूब पसंद आता है।

  3. समोसा- भारत के समोसे की चर्चा दुनियाभर में होती है। समोसा एक ऐसा फूड है जो आपको भारत के हर गली मोहल्ले में किसी न किसी दुकान पर जरूर मिल जाएगा। पार्टी हो या शादी समोसा जरूर सर्व किया जाता है। आलू की फिलिंग और ऊपर से मैदा की मोटी लेयर में लिपटा समोसा हर जगह आसानी से मिल जाता है। विदेशी भी समोसा खाना खूब पसंद करते हैं।

  4. मक्का की रोटी सरसों का साग- विदेशों में मक्का की रोटी और सरसों का साग भी लोग खाना पसंद करते हैं। भले ही ये भारत के पंजाब का फेमस खाना हो, लेकिन मक्का और बाजरा की रोटी हर जगह खाई जाती है। मक्का की रोटी को मिस्सी रोटी के नाम से भी लोग बनाकर खाते हैं।

  5. डोसा इडली- विदेशों में भारत के साउथ इंडियन खाने को भी लोग शौक से खाते हैं। खासतौर से इडली और डोसा खाना लोगों को खूब पसंद होता है। साउथ इंडियन खाने में लोग उत्तपम और उपमा भी खाते हैं। साउथ की पूरनपोली भी लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। इन चीजों को विदेशों में भी लोग पसंद करते हैं। 

इन चीजों के अलावा भारत की मिठाई भी दुनियाभर में फेमस हैं। खासतौर से जलेबी, रसगुल्ला, लड्डू, पेड़ा और बर्फी खाना लोग खूब पसंद करते हैं। काजू कतली से लेकर घेवर तक विदेशों में सप्लाई होता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल