1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लंबे समय तक त्वचा को बनाए रखना चाहते हैं जवान, तो जरूर खाएं ये फल

लंबे समय तक त्वचा को बनाए रखना चाहते हैं जवान, तो जरूर खाएं ये फल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 23, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 10:44 pm IST

क्या आप भी लंबे समय तक अपनी त्वचा को जवान बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर इन फलों को शामिल कर लेना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद फल- India TV Hindi
त्वचा के लिए फायदेमंद फल Image Source : PEXELS

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को फॉलो करके एजिंग प्रोसेस को धीमा कर सकते हैं? आइए कुछ ऐसे फलों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिन्हें सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करके आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रख सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा अनार-संतरा

अनार न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनार में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो एजिंग प्रोसेस को डिले करने में असरदार साबित हो सकती है। विटामिन सी रिच संतरे का सेवन करना भी त्वचा की सेहत को सुधारने के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

खाएं कीवी-एवोकाडो

कीवी में पाए जाने वाले तत्व कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं यानी अगर आप कीवी को रेगुलरली कंज्यूम करते हैं, तो आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाकर रख सकते हैं। इसके अलावा विटामिन ई से भरपूर एवोकाडो भी त्वचा की नमी को बनाए रखने का काम करता है जिसके कारण एजिंग प्रोसेस को धीमा किया जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगा पपीता-ब्लूबेरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपीते में पाए जाने वाले तत्व भी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि ब्लूबेरी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है? ब्लूबेरी स्किन सेल्स को डैमेज होने से भी बचाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल