1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस ड्राईफ्रूट का आटा आपकी शिथिल पड़ी हड्डियों में फूंकेंगा जान, साथ ही इन 3 गंभीर बीमारियों से भी करेगा आपका बचाव

इस ड्राईफ्रूट का आटा आपकी शिथिल पड़ी हड्डियों में फूंकेंगा जान, साथ ही इन 3 गंभीर बीमारियों से भी करेगा आपका बचाव

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 30, 2023 11:51 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 11:51 pm IST

बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके आटे को डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बादाम कई बीमारियों के खतरे को दूर कर सकता है।

Health benefits of Almond Flour- India TV Hindi
Health benefits of Almond Flour Image Source : FREEPIK

आपने  न जाने कितने अनाज के आटे की रोटियां खाई होंगी। साथ ही उनसे होने वाले अनेक फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या अपने किसी ड्राई फ्रूट्स के आटे की रोटियां खाई हैं? जी हां, आज हम आपको बादाम के आटे के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि, बादाम एक ड्राई फ्रूट है, लेकिन इसका आटा बनाया जाता है। इसके आटे से भी कई चीजें बनाकर खायी जा सकती हैं। बादाम प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स से भरपूर होती है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

हड्डियां बनाए मजबूत

हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए कैल्शियम बेहद जरुरी होता है। अगर आपकी हड्डियां भी कमजोर हो गयी हैं तो आप बादाम के आते का सेवन शुरू कर दें। बादाम के आटे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट्स का आटा हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है साथ ही थकान और कमजोरी दूर होती है। बादाम के आटे से पीठ और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद

ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर बादाम बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं। बादाम के आटे से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है।

डायबिटीज में असरदार

बादाम में मैग्नीशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। मैग्नीशियम इंसुलिन को बढ़ाता है और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

पाचन करे दुरुस्त

अगर आपका पाचन शक्ति कमजोर है और पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान करती हैं तो आप बादाम के आटे का सेवन शुरू करें। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ये पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाात है। हालांकि अगर आप बादाम का आटा खाते हैं तो भरपूर मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से ये तकलीफें होंगी फुर्र, हैरत में डाल देंगे इसके लाजवाब फायदे

बैली फैट को कम करता है अलसी का बीज, इन तरीकों से करें सेवन पलक झपकते होगी पेट की चर्बी कम

मशरूम के सूप से इम्युनिटी होगी मजबूत, बॉडी रहेगी एनर्जी से भरपूर, ये है बनाने की आसान विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल