1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. उमस भरे मौसम में पसीने की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा? असरदार साबित होंगे ये घरेलू नुस्खे

उमस भरे मौसम में पसीने की बदबू से कैसे पाएं छुटकारा? असरदार साबित होंगे ये घरेलू नुस्खे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 18, 2024 10:49 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 10:57 pm IST

बरसाती मौसम में उमस की वजह से कई लोगों को काफी ज्यादा पसीना आने लगता है। अगर आपको भी पसीने की बदबू की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

Sweating- India TV Hindi
Sweating Image Source : FREEPIK

बरसाती मौसम के बाद पड़ने वाली चिपचिपी गर्मी अक्सर लोगों का जीना मुश्किल कर देती है। उमस भरे इस मौसम में लोगों को ज्यादा पसीना आने लगता है और पसीने की वजह से उनके शरीर से बदबू भी आने लगती है। आज हम आपको पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। इस तरह के घरेलू नुस्खों को फॉलो कर आपके पसीने की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।  

असरदार साबित होंगी नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत और स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप पसीने की बदबू को दूर करना चाहते हैं तो आपको नीम की पत्तियों के पानी से नहाना शुरू कर देना चाहिए। महज एक हफ्ते तक हर रोज एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम की पत्तियों के पानी से नहाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। 

इस्तेमाल कर सकते हैं गुलाब जल

गुलाब जल आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाब जल की मदद से आप पसीने की बदबू को अलविदा कह सकते हैं। इसके लिए आपको नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। जब आप इस पानी से नहाएंगे तो आपको न केवल पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा बल्कि पूरे दिन आपकी बॉडी से गुलाब जल की खुशबू भी आएगी। 

डाइट में शामिल करें नींबू पानी

अगर आपको बार-बार पसीना आता है तो आपको अपनी डाइट में नींबू पानी को जरूर शामिल करना चाहिए। नींबू पानी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी इस समस्या को काफी हद तक कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

ये भी पढ़ें:

किचन में रखी ये चीजें लौटा सकती हैं स्किन का खोया हुआ निखार, महीने भर में ग्लो करने लगेगी त्वचा

एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाकर बनना चाहते हैं फिट? डाइट में शामिल कर सकते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स

घर पर इस तरह से उगाएं करी पत्ते का पौधा, महीने भर के अंदर ग्रो करने लगेगा प्लांट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल