1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाकर बनना चाहते हैं फिट? डाइट में शामिल कर सकते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स

एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाकर बनना चाहते हैं फिट? डाइट में शामिल कर सकते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 17, 2024 10:26 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 10:26 pm IST

अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं तो आपको एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपनी डाइट में कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को भी शामिल कर लेना चाहिए।

बैली फैट से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
बैली फैट से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : PEXELS

अगर समय रहते बढ़ते हुए वेट को कंट्रोल नहीं किया गया तो आप कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए एक हेल्दी वेट मेंटेन करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो सिर्फ एक्सरसाइज करने से आपका काम नहीं बन पाएगा। शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को शामिल करके देखना चाहिए। 

  • छाछ- गर्मियों में भारत में कई लोग छाछ पीते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक छाछ का सेवन कर मोटापे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। छाछ आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ फैट को बर्न करने का काम भी करती है। इसके अलावा छाछ आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। 

  • पुदीना-नींबू पानी- पुदीना-नींबू पानी भी एक बेहतरीन वेट लॉस ड्रिंक साबित हो सकती है। गर्मियों में पुदीना-नींबू पानी पीने से आपकी बॉडी में पानी की कमी पैदा नहीं होती है। ये नेचुरल ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर फैट को बर्न करने में कारगर साबित हो सकती है।

  • खीरे का जूस- वेट लूज करने के लिए खीरे के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। खीरे में लगभग 80% पानी पाया जाता है। यही वजह है कि खीरे का जूस पानी के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। खीरे का जूस पीकर आप अपनी भूख पर काबू पा सकते हैं।

  • नारियल पानी- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नारियल पानी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में कारगर साबित हो सकता है। कोकोनट वॉटर में पाए जाने वाले तत्व आपके मोटापे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके अलावा कोकोनट वॉटर आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी इम्प्रूव कर सकता है।

ये भी पढ़ें:

घर पर इस तरह से उगाएं करी पत्ते का पौधा, महीने भर के अंदर ग्रो करने लगेगा प्लांट

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा पपीते का छिलका, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

आपके पास समय नहीं है तो झटपट बनाएं ये मैंगो डिश, एक बार खाएंगे तो खाते रह जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल