Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हफ्ते में कितने दिन 10 हजार कदम पूरे करना जरूरी है, अगर किसी दिन Walk छूट जाएं तो वजन पर क्या होगा ?

हफ्ते में कितने दिन 10 हजार कदम पूरे करना जरूरी है, अगर किसी दिन Walk छूट जाएं तो वजन पर क्या होगा ?

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth Published : Jan 20, 2026 07:50 am IST, Updated : Jan 20, 2026 07:50 am IST

10 Thousand Steps For Weight Loss: वजन घटाने के लिए रोजाना 10 हजार कदम चलने की सलाह दी जाती है। जानिए हफ्ते में कितने दिन 10,000 स्टेप वॉक करनी चाहिए? अगर किसी दिन वॉक मिस हो जाए तो वजन पर क्या असर होगा?

वजन घटाने के लिए 10 हजार कदम - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वजन घटाने के लिए 10 हजार कदम

10000 Steps A Day Benefits: वॉक करना और पैदल चलना फिट रहने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे हर किसी को अपने फिटनेस रुटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप दिन में 2-3 किलोमीटर चलते हैं तो इससे वजन कम होता है और पूरी सेहत में सुधार आता है। हेल्थ एक्सपर्ट रोज 10 हजार कदम चलने की सलाह देते हैं। इससे आपका मोटापा कम होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। आइये जानते हैं हफ्ते में कितने दिन 10,000 कदम चलना चाहिए? अगर किसी दिन आपने वॉक नहीं की तो इससे वजन पर क्या असर पड़ता है।

हफ्ते में कितने दिन 10 हजार कदम चलें?

यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आप रोजाना 10,000 कदम चलते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप शुरुआत में 10 हजार कदम नहीं चल सकते हैं तो इसे 2 हजार या 3 हजार कदम से स्टार्ट करें और फिर हर रोज 1 हजार कदम बढ़ाते हुए 10 हजार कदम पूरे करें। ऐसा नहीं है कि आपको रोजाना 10 हजार कदम चलना जरूरी है, हफ्ते में 5 दिन 10 हजार कदम चलना भी काफी है। इसका मुख्य उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधि करना है।

10,000 कदम चलने से कितना वजन कम होगा?

औसतन बात करें तो 10,000 कदम चलने से आप 300 से 500 कैलोरी बर्न करते हैं। इस तरह आप सप्ताह में करीब आधा किलो वजन आसानी से कम कर सकते हैं। हालांकि वजन आपकी स्पीड, डाइट और लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। लगातार चलने और सही डाइट लेने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। आप इससे महीने में 2-3 किलो वजन आसानी से घटा सकते हैं। अगर किसी दिन वॉक मिस कर देते हैं तो इसका वजन पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement