1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पीली पड़ चुकी बाथरूम की दीवार को ऐसे मिनटों में चमकाएं, साबुन नहीं बल्कि इस घोल का करें इस्तेमाल

पीली पड़ चुकी बाथरूम की दीवार को ऐसे मिनटों में चमकाएं, साबुन नहीं बल्कि इस घोल का करें इस्तेमाल

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 06, 2025 12:37 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 12:37 pm IST

Bathroom Wall Cleaning Tips: बाथरूम की दीवारें लंबे समय में काली और पीले पड़ने लगती है। इसलिए महीने में कम से कम एक बार बाथरूम की दीवार और टाइल्स की सफाई जरूर कर लें। साबुन की जगह इस घोल का इस्तेमाल कर चमकाएं बाथरूम की दीवारें।

बाथरूम की दीवार और टाइल्स कैसे साफ करें- India TV Hindi
बाथरूम की दीवार और टाइल्स कैसे साफ करें Image Source : SOCIAL

घर में बीमारियों की जड़ बन सकता है आपका गंदा बाथरूम, इसलिए समय-समय पर बाथरूम की सफाई जरूर करते रहें। बाथरूम में सिर्फ टॉयलेट सीट, वॉश बेसिन और फर्श ही नहीं बल्कि दीवारों को साफ करना भी जरूरी है। लंबे समय में बाथरूम की दीवारों पर साबुन और शैंपू के निशान पड़ जाते हैं। जो धीरे-धीरे पीले और भद्दे रंग के दिखने लगते हैं। लंबे समय तक बाथरूम की दीवारों को साफ नहीं करने पर फंगस जैसी आने लगती है। इसलिए महीने में कम से कम 1 बार बाथरूम की दीवारों की सफाई जरूर कर लेनी चाहिए? 

बाथरूम की दीवारों या टाइल्स को साफ करने के लिए आप साबुन की बजाय घर में एक असरदार घोल तैयार कर लें। इस घोल की मदद से आप बाथरूम की गंदी दीवारों को मिनटों में साफ कर सकते हैं। इससे आपको बाथरूम की दीवारों को ज्यादा रगड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

बाथरूम की दीवारें साफ करने का तरीका

  1. बाथरूम की दीवारों पर लगे जिद्दी दागों को साफ करने के लिए आप एसिड का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए किसी बोतल में एसिड को पानी में मिक्स करके भर लें। अब जहां दाग लगा है वहां स्प्रे कर दें। बाद में माइक्रोफाइबर कपड़े से दाग को क्लीन कर लें। पानी से दीवार पर लगे दाग आसानी से क्लीन हो जाएंगे।

  2. किसी भी तरह के दाग-धब्बे को साफ करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे नेचुरली दाग गायब हो जाते हैं। इसके लिए 1 बाउल पानी में 1 चम्मच ब्लीचिंग पाउडर मिला लें। चम्मच की मदद से मिक्स करके दाग पर लगा दें। थोड़ी देर बाद दीवार को पानी से गीला करें और टूथब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

  3. नींबू और शैंपू से भी बाथरूम की गंदी दीवारों को क्लीन किया जा सकता है। आधा कप पानी में थोड़ा शैंपू डालें और उसमें 1 नींबू निचोड़ दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और कपड़े की मदद से दाग पर लगाएं। इससे बाथरूम की दीवार पर लगे दाग साफ हो जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल