1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आटे से बन जाएंगे इतने फूल-फूले भटूरे कि हर कोई देखता रह जाएगा, नहीं होगी पेट फूलने की समस्या, ये है रेसिपी

आटे से बन जाएंगे इतने फूल-फूले भटूरे कि हर कोई देखता रह जाएगा, नहीं होगी पेट फूलने की समस्या, ये है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 06, 2025 11:43 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 11:43 am IST

How To Make Bhatura From Atta Recipe: छोटे भटूरे का स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। लेकिन मैदा होने की वजह से लोग भटूरा खाने से बचते हैं। आज हम आपको आटे से एकदम फूले-फूले भटूरे बनाने बता रहे हैं। नोट कर लें आटे के भटूरे की रेसिपी।

आटा भटूरा रेसिपी- India TV Hindi
आटा भटूरा रेसिपी Image Source : SOCIAL

सर्दियों में गर्मागरम छोले भटूरे खाने को मिल जाएं तो मजा ही आ जाए। छोले भटूरे लोगों को खूब पसंद होते हैं। ठेले से लेकर बड़े बड़े रेस्टोरेंट्स में आपको भटूरे मिल जाएंगे। हालांकि भटूरे मैदा से बने होते हैं इसलिए लोग इन्हें खाने से बचते हैं। कुछ लोगों को भटूरे ठीक से पचते नहीं जिसकी वजह से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या होने लगती है। ऐसे में हम आपको आटे से भटूरे बनाने बता रहे हैं। जी हां बिना मैदा के सिर्फ गेहूं के आटे से आप भटूरा बना सकते हैं। आटे के भटूरे इतने फूले-फूले और टेस्टी बनेंगे कि मैदा के भटूरे खाना ही भूल जाएंगे। जानिए आटे के भटूरे बनाने की रेसिपी।

आटे के भटूरे कैसे बनते हैं जानिए रेसिपी?

कैसे लगाएं भटूरे का आटा- आटे के भटूरे बनाने के लिए आप आटे को किसी बारीक छलनी में छान लें। आप चाहें तो किसी मलमल के कपड़े में आटा छान लें। अब इस आटे को भटूरे के आटे की तरह ही गूंध लें। भटूरे का आटा गूंथने के लिए आटे में 1 पिंच बेकिंग पाउडर, 1 पिंच नमक, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच सूजी डाल दें। अब आटे को दही के साथ गूंथ लें। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी इस्तेमाल कर लें। या फिर दही को ही पानी डालकर पतला कर लें। आटा गूंथने के बाद इसे आधा एक घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें।

भटूरे बनाने का आसान तरीका- अब हाथ में भटूरे तलने वाला तेल लगा लें और भटूरे के आटे को थोड़ा मलते हुए सेट कर लें। गैस पर कड़ाही रखें और उसमें भटूरे तलने के लिए तेल गर्म कर लें। आटे से पूरे से थोड़ी बड़ी लोई तोड़कर हल्का सूखा आटा लगाते हुए चकला बेलन से बल लें। आप इसे भटूरे की शेप में थोड़ा लंबा या गोल कैसे भी बेल सकते हैं। बेलने के बाद भटूरे की तरह इसे हाथ से 2-3 बार कर लें। अब इसे गर्म तेल में डालकर मीडियम हाई फ्लेम पर सेंक लें। भटूरे को हल्का दबाते हुए और उसके ऊपर तेल डालते हुए सेंकना है। आपके सारे भटूरे एकदम फूले हुए और खाने में बेहद टेस्टी बनेंगे। गर्मागरम छोले, कटी प्याज, फ्राई की गई मिर्च और अचार के साथ भटूरे सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल