1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्म तवे पर प्याज रगड़ने से साफ हो जाएगा काला, जला हुआ तवा, एक बार जरूर ट्राई करें ये ट्रिक, चमकने लगेगा गंदा तवा

गर्म तवे पर प्याज रगड़ने से साफ हो जाएगा काला, जला हुआ तवा, एक बार जरूर ट्राई करें ये ट्रिक, चमकने लगेगा गंदा तवा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 12, 2026 01:30 pm IST,  Updated : May 12, 2026 01:30 pm IST

Tawa Cleaning Tips With Onion: रोटी पराठे बनाते-बनाते तवा जलकर काला हो जाता है। अगर सही तरीके से तवा साफ न किया जाए तो कालिख जमने लगती है। ऐसे में तवा साफ करने के लिए ये प्याज का उपाय करें।

काले जले तवे को कैसे साफ करें- India TV Hindi
काले जले तवे को कैसे साफ करें Image Source : INDIA TV

खाना बनाते हुए धीरे-धीरे तवा जलने लगता है। खासतौर से पराठे बनाने से तवा जलने लगता है और अगर सही से तवा साफ न किया जाए तो एक काली मोटी परत जम जाती है, जो घंटों रगड़ने पर भी साफ नहीं होती। अगर आपका तवा भी जलकर काला हो चुका है तो आप प्याज का ये असरदार उपाय एक बार जरूर अपना कर देखें। गर्म तवे पर प्याज रगड़ने से काला और चिपचिपा तवा साफ हो जाएगा। इससे तवे पर जमा तेल और चिकनाई निकल जाएगी। जानिए चिकना और गंदा तवा साफ करने के उपाय।

लोहे के तवे से जली हुई काली परत को हटाना बहुत मुश्किल है। कई बार ये पत्थर जैसी सख्त हो जाती है, जिसे साबुन या डिश डिटर्जेंट से साफ करना नामुमकिन होता है। ऐसे में घंटों रगड़ने से बचने के लिए ये प्याज वाला उपाय करके देखें।

प्याज से साफ करें जला हुआ काला तवा

इसके लिए तवा को गर्म कर लें। धीमी गैस पर तवा रखें और हल्का गर्म होने दें, इससे तवे पर जमी चिकनाई और जली परत मुलायम हो जाती है। ध्यान रखें गैस की फ्लेम को तेज न करें। अब तवे पर 1 चम्मच नमक डालें। नमक से गंदगी साफ होती है और ये एक नेचुरल क्लीनर की तरह सतह को कीटाणु रहित भी करता है। अब एक प्याज को बीच से काट लें। कटी हुई प्याज को चिमटे की मदद से पकड़कर धीरे-धीरे तवे पर रगड़ें। प्याज में नेचुरल एसिड और सल्फर कंपाउंड होते हैं जो जली हुई गंदगी और चिकनाई के साथ केमिकल रिएक्शन करते हैं। जब प्याज को गर्म नमक के ऊपर रगड़ते हैं तो ये स्क्रब का काम करता है। नमक के साथ मिलकर प्याज का रस कार्बन की परत को हटाने में मदद करता है। इससे तवा आसानी से साफ हो जाता है।

जला तवा साफ करने का तरीका

हालांकि इस ट्रिक से तवे को साफ करने में ध्यान रखें कि कहीं हाथ न जल जाए। इसके लिए बेहतर होगा कि आप आधे कटे प्याज को किसी कांटे वाली चम्मच में फंसा लें। इससे हाथ भी नहीं जलेगा और तवे पर प्याज को रगड़ना भी आसान हो जाएगा। इस तरह आप अच्छी ग्रिप के साथ तवे पर प्याज को रगड़ पाएंगे। कुछ देर बाद ही नमक का रंग काला पड़ने लगेगा। इससे पता चलता है कि तवे की गंदगी साफ हो रही है।

साबुन से रगड़कर साफ करें तवा

जब तवे से सारी गंदगी हट जाए तो गैस बंद कर दें। अब कोई भी बर्तन साफ करने वाला डिशवॉश लें और उसे स्क्रबर की मदद से साफ कर लें। आपको इस तरह तवा साफ करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अब तवे को पानी से अच्छी तरह धो लें। काला, जला और पुराना तवा नए जैसा चमकने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल