1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चाय की गंदी से गंदी छन्नी भी जाएगी चमक, बस इस तरीके से करें साफ

चाय की गंदी से गंदी छन्नी भी जाएगी चमक, बस इस तरीके से करें साफ

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 08, 2026 11:47 am IST,  Updated : Apr 08, 2026 11:47 am IST

चाय की छन्नी समय के साथ काली और चिपचिपी हो जाती है क्योंकि चाय की पत्ती के बारीक कण और दूध की मलाई इसके छेदों में फंस जाते हैं। अगर आपकी छन्नी भी गंदी हो चुकी है, तो उसे फेंकने के बजाय इन जादुई तरीकों से करें साफ।

चाय की छन्नी कैसे साफ करें- India TV Hindi
चाय की छन्नी कैसे साफ करें Image Source : SUNEHACHARAN/YOUTUBE

किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें जल्दी गंदी हो जाती है। इन गंदगी को छुड़ाने काफी मुश्किल होता है। घर की रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों में चाय की छन्नी टॉप पर रहती है। कुछ घरों में दिन भर में 10 दफा चाय बनती है। इसकी वजह से चाय की छन्नी काफी गंदी हो जाती है और देखने में काफी गंदी लगती है। चाय की छन्नी गंदी हो तो लोगों का चाय पीने का भी मन नहीं करता। यहां हम आपको चाय की छन्नी साफ करने के आसान से तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। 

चाय छन्नी साफ करने का घरेलू तरीका

स्टील वाली चाय की छन्नी रोजाना इस्तेमाल होने से काली पड़ जाती है। सही ढंग से साफ न करने से इसका रंग भी बदल जाता है। स्टील की काली पड़ी छन्नी को साफ करने के लिए चाय की छन्नी को गैस की आंच के ऊपर रखें, इसे तब तक रखें जब तक इसका कचड़ा जल नहीं जाता। इसके बाद इसे स्क्रब या टूथब्रश से डिशवॉश लगाकर साफ करें और पानी से धो लें। पानी से धोने के बाद आप देखें कि आपकी पुरानी छन्नी बिल्कुल नई सी चमकने लगी है। 

प्लास्टिक की छन्नी को साफ करने का तरीका? 

प्लास्टिक की छन्नी को साफ करने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद सिरके को कटोरी में रखें और इसमें चाय की छन्नी को 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने पर इसे स्क्रब या टूथब्रश से डिशवॉश साफ करें। चाय छन्नी बिल्कुल नई सी चमक जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल