इतनी गर्मी पड़ रही है कि पंखे का असर भी नहीं हो रहा है। पंखे लू जैसी गर्म हवा फैंकते हैं। जिन लोगों के पास AC कूलर की सुविधा नहीं है उनकी रातों की नींद गर्मी ने चुरा ली है। कुछ लोग रात में नहाने लग जाते हैं तो कुछ कपड़ों को गीला करके सोते हैं। ऐसे में हम आपको गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपका घर और कमरा ठंडा रहेगा। इससे गर्मी का अहसास भी कम होगा। जानिए इस तपती गर्मी में अपने घर को ठंडा कैसे रखें?
Related Stories
गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें?
-
हल्के पर्दे लगाएं- गर्मियों में आपको हल्के पर्दे घरों में लगाने चाहिए। पर्दे ऐसे हों जिससे हवा आसानी से पास हो सके। गर्मी में कॉटन के पर्दे सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। गर्मियों में कल्के रंग जैसे पिंक, स्काई ब्लू, ऑफ व्हाइट कलर के पर्दे घर में लगाएं।
-
एग्जॉस्ट फैन चलाकर रखें- घर के अंदर कई बार खाना बनने से भी कई बार गर्मी हो जाती है। इसलिए हमेशा एग्जॉस्ट फैन को चलाकर रखें। इससे घर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है और घर में ठंडक बनी रहती है। एग्जॉस्ट फैन घर को ठंडा रखने में मदद करता है।
-
क्रॉस वेंटिलेशन- घर के अंदर हमेशा क्रॉस वेंटिलेशन बना रहना जरूरी है। इसके लिए घर में विपरीत दिशा के दरवाजे और खिड़कियों को खोल दें। इससे ठंडी हवा घर के अंदर आती है और गर्म हवा घर से बाहर निकल जाती है।
-
छत को गीला करें- अगर आपका घर सिंगल या डबल स्टोरी है तो शाम को छत पर पानी जरूर डाल दें। इससे गर्म छत ठंडी हो जाएगी और जब आप पंखा चलाएंगे तो गर्म हवा नहीं बल्कि ठंडी हवा आएगी। इससे रात में चैन की नींद सो सकते हैं।
-
बालकनी और घर में पौधे लगाएं- गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए जितना हो सके बालकनी में पौधे लगाएं। इससे हवा ठंडी और शुद्ध होगी। आप चाहें तो घर के अंदर भी प्लांट लगा सकते हैं। इससे ठंडक का अहसास होगा और कूल लुक मिलेगा।