1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. धूप से जल गई है स्किन, तुरंत राहत पाने के लिए करें ये उपाय, टैनिंग भी हो जाएगी दूर

धूप से जल गई है स्किन, तुरंत राहत पाने के लिए करें ये उपाय, टैनिंग भी हो जाएगी दूर

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 28, 2024 06:52 pm IST,  Updated : May 28, 2024 06:52 pm IST

Home Remedies For Sunburn: इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। धूप में खुले कपड़े पहनने या चेहरे को कवर किए बिना निकलते ही त्वचा जल जाती है। चेहरे पर रेडनेस और बर्निंग जैसी जलन होने लगती है। सनबर्न से तुरंत राहत पाने के लिए ये उपाय अपनाएं।

Sunburn Tanning - India TV Hindi
Sunburn Tanning Image Source : FREEPIK

धूप में निकलते ही त्वचा जलने लगती है। भीषण गर्मी में 10 मिनट के लिए भी बाहर निकल जाएं तो स्किन का कलर बदल जाता है। तेज धूप से त्वचा का रंग लाल होने लगता है। गर्मी में टैनिंग के कारण लोग परेशान रहते हैं। टैनिंग होने पर न सिर्फ चेहरा काला पड़ता है बल्कि कई बार दाने, रैडनेस और जलन भी होने लगती है। अगर धूप के कारण आपको भी सनबर्न हो रहा है तो कुछ घरेलू उपाय करके तुरंत राहत पा सकते हैं।

सनबर्न और टैनिंग के लिए घरेलू उपाय

 

  • बर्फ लगाएं- अगर स्किन पर सनबर्न के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत राहत पाने के लिए चेहरे पर आइस मल लें। इससे जलन से राहत मिलेगी और गर्मी का असर भी कम होगा। आइस से फेस की लालिमा भी कम हो जाएगी।

  • एलोवेरा- गर्मियों में रोजाना फेस पर एलोवेरा लगाना चाहिए। एलोवेरा टैनिंग को कम करता है। सनबर्न होने पर भी एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे त्वचा को सूदिंग इफेक्ट्स मिलता है और ठंडक का अहसास होता है। हालांकि बहुत ज्यादा सनबर्न होने पर डॉक्टर की सलाह से ही एलोवेरा जेल लगाएं।

  • नारियल का तेल- गर्मियों में झुलसी हुई त्वचा पर नारियल का तेल लगाएं। इससे टैनिंग कम होती है और जलने के बाद स्किन में आने वाले खिचाव और इरिटेशन को कम करने में मदद मिलती है। नारियल का तेल सनबर्न को तेजी से ठीक करता है।

  • दही- स्किन पर टैनिंग होने पर आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडी दही को चेहरे पर लगाने से आराम मिलता है। इससे रंग में निखार आता है और टैन स्किन कम होती है। गर्मियों में दही का फेसपैक बनाकर जरूर एक बार लगाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल