1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर भी कर सकते हैं ड्राई क्लीनिंग, बिना पैसे खर्च किए मुफ्त में चमक जाएंगे पुराने कपड़े

घर पर भी कर सकते हैं ड्राई क्लीनिंग, बिना पैसे खर्च किए मुफ्त में चमक जाएंगे पुराने कपड़े

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 09, 2026 09:46 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 09:46 am IST

how to dry clean clothes at home: अब आपको हर बार महंगी ड्राई क्लीनिंग पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप घर बैठे ही अपने पुराने कपड़ों को नया जैसा बना सकते हैं।

ड्राई क्लीनिंग- India TV Hindi
ड्राई क्लीनिंग Image Source : UNSPLASH

घर के पुराने कपड़े अक्सर धुलने के बाद भी वैसे फ्रेश और चमकदार नहीं दिखते, जैसे ड्राई क्लीनिंग के बाद दिखते हैं। लेकिन हर बार ड्राई क्लीनिंग पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आप इन कुछ आसान घरेलू तरीकों से बिना खर्च किए घर पर ही ड्राई क्लीन जैसा रिजल्ट पा सकते हैं।

घर पर ड्राई क्लीनिंग कैसे करें?

  • ड्राई ब्रश से गंदगी करें साफ: कपड़ों से गंदगी और धूल हटाने के लिए, ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें। कपड़े के रेशों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए, कपड़े पर रेशों की दिशा में ब्रश करें।

  • कपड़े की करें जांच: कपड़े को ड्राई क्लीनिंग करने से पहले जांच लें कि कहीं वह रंग तो नहीं छोड़ रहा है। कपड़े पर थोड़ा सा पानी लगाकर धीरे से रगड़ें। अगर रंग निकलता है, तो उस कपड़े को घर पर न साफ करें।

  • स्टीम दें:  कपड़े की बदबू और सिलवटों को दूर करने के लिए स्टीमर का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास स्टीमर नहीं है तो गर्म पानी की भाप का इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों की बदबू और हल्की गंदगी दूर होती है। 

  • कपड़ों से गंदे दाग हटाएं: अगर कपड़ों पर ज़िद्दी दाग लगे हैं तो उसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा लगाएं। बेकिंग सोडा की जगह आप सफ़ेद सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कपड़े पहले जैसे साफ और चमकदार हो जाते हैं।

  • हाथ से धोएं: घर पर ड्राई क्लीनिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि नाजुक कपड़े को ज़्यादा पानी में न भिगोएं। पूरे कपड़े को धोने से पहले, जहां दाग लगे हों वो जगह साफ करें। 

  • कपड़े को निचोड़े नहीं: कपड़े का पानी निकालने के लिए उसे एक सूखे तौलिये पर रखकर सुखाएं। गीले कपड़ों को सीधे हैंगर पर डालने से शेप खराब होता है इसलिए उसे समतल जगह पर सुखाएं।

  • आयरन से दें फिनिशिंग: ड्राई क्लीन जैसा लुक के लिए कपड़ों को प्रेस करना जरूरी है। कपड़ों को हल्का नम रखकर आयरन करें। इससे कपड़े नए जैसे शार्प और चमकदार दिखेंगे।

इस बात का रखें ध्यान

अगर लेबल पर सिर्फ़ ड्राई क्लीन लिखा है, तो आप इसे घर पर ही कर सकते हैं। मतलब आप घर पर रेशम, ऊन और रेयान जैसे कपड़ों की ड्राई-क्लीनिंग कर सकते हैं।वहीं, चमड़ा, साबर, वेलवेट, या कोट को पेशेवर ड्राई क्लीनर के पास भेजना चाहिए.

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल