1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने के लिए कैसे खाएं ये ड्राई फ्रूट? लगातार बढ़ रहे मोटापे पर लग जाएगी रोक

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं ये ड्राई फ्रूट? लगातार बढ़ रहे मोटापे पर लग जाएगी रोक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 05, 2025 07:07 am IST,  Updated : Feb 05, 2025 07:07 am IST

क्या आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर मखाने को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

वेट लॉस के लिए खाएं मखाना- India TV Hindi
वेट लॉस के लिए खाएं मखाना Image Source : SOCIAL

औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। मखाने में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बढ़ते हुए वजन पर पूर्ण विराम लगाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए इसे अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। वेट लॉस के अलावा भी मखाने खाने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं...

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने में फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। मखाने का सेवन कर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपनी बॉडी में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको सही मात्रा में और सही तरीके से मखाने का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

सेवन करने का सही तरीका

वेट लॉस के लिए आप मखाने को भूनकर कंज्यूम कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मखाने को ड्राई रोस्ट करके खाने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। मखाने को भूनने के लिए एक चम्मच घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह से मखाने का सेवन कर आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा। ब्रेकफास्ट में या फिर शाम के समय स्नैक्स में मखाने खाए जा सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

मोटापे से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ मखाने सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी मखाने को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी आप मखाने को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं, तो हर रोज मखाने खाना शुरू कर दीजिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल