1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बसंत पंचमी के दिन ऐसे बनाएं केसर वाली खीर, मां सरस्वती को चढ़ाएं स्पेशल भोग

बसंत पंचमी के दिन ऐसे बनाएं केसर वाली खीर, मां सरस्वती को चढ़ाएं स्पेशल भोग

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 02, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Feb 02, 2025 04:26 pm IST

बसंत पंचमी के खास दिन पर आपको केसर वाली खीर की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। यकीन मानिए केसर वाली खीर बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

केसर वाली खीर कैसे बनाएं?- India TV Hindi
केसर वाली खीर कैसे बनाएं? Image Source : SOCIAL

बसंत पंचमी के दिन लोग मां सरस्वती को खुश करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। इस दिन भोग के लिए पीले रंग के पकवान भी बनाए जाते हैं। अगर आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो केसर की खीर बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केसर वाली खीर को बनाने के लिए आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पडे़गी।

पहला स्टेप- केसर वाली खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक-चौथाई कप बासमती चावल को लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। गाढ़ी खीर के लिए भीगे हुए चावल को थोड़ा सा मसलकर पानी निकाल दीजिए।

दूसरा स्टेप- अब एक पैन में एक लीटर फुल क्रीम दूध को मीडियम आंच पर बॉइल करें और थोड़ी-थोड़ी देर में दूध को चलाते रहें। जब दूध उबल जाए, तब आप इसमें भीगे हुए चावल डालकर इन्हें धीमी आंच पर पका सकते हैं।

तीसरा स्टेप- लगभग 20 मिनट तक खीर को पकाएं जिससे चावल नरम हो जाएं। अब आप इसमें हाफ कप चीनी एड कर सकते हैं।

चौथा स्टेप- इसके बाद दो स्पून गुनगुने दूध में 8 केसर के धागे को थोड़ी देर के लिए भिगा दीजिए। केसर वाले दूध को खीर में एड कर लगभग 5 मिनट तक पकाएं।

पांचवां स्टेप- खीर के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें हाफ स्पून इलायची पाउडर, बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता मिलाकर खीर को पांच मिनट तक पकने दें।

आपकी केसर वाली खीर भोग में चढ़ाने के लिए तैयार है। आप केसर की खीर को गर्म या फिर ठंडा, दोनों तरीके से ट्राई कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो गार्निशिंग के लिए बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को भी एड कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस खीर की गार्निशिंग के लिए केसर के कुछ धागों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल