1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 15 दिनों तक खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होगा? यहां जान लें शरीर पर क्या असर पड़ेगा

15 दिनों तक खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होगा? यहां जान लें शरीर पर क्या असर पड़ेगा

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 18, 2026 07:15 am IST,  Updated : Mar 18, 2026 07:15 am IST

15 दिनों तक खाली पेट मेथी का पानी पीना आपके शरीर के लिए एक 'डिटॉक्स' की तरह काम कर सकता है। मेथी के बीजों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई औषधीय गुण होते हैं जो धीरे-धीरे आपके सिस्टम पर असर दिखाते हैं।

15 दिनों तक खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होगा? - India TV Hindi
15 दिनों तक खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होगा? Image Source : FREEPIK

मेथी घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक ऐसा मसाला है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदे पहुंचाता है। सिर्फ मेथी दाना ही नहीं इसका पानी भी सेहत के लिए किसी चमत्कारी जड़ी बूटी से कम नहीं। इसलिए रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी आपके शरीर में कई सुधार ला सकता है। अगर 15 दिनों तक सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीया जाए, तो शरीर में कई चमत्कारी फायदे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं 15 दिनों तक सुबह खाली पेट मेथी का पानी से क्या होगा। 

1. पाचन में सुधार 

मेथी का पानी प्राकृतिक रूप से 'लैक्सेटिव' का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने और पेट साफ करने में मदद करता है। 15 दिनों के भीतर आप पेट फूलने और भारीपन में कमी महसूस करेंगे।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल
अगर आप प्री-डायबिटिक हैं या शुगर लेवल फ्लक्चुएट होता है, तो मेथी का पानी इसे स्थिर करने में मदद करता है। यह इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को बढ़ाता है।

3. वजन घटाने में सहायक
मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। सुबह इसे पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप दिन भर कम कैलोरी खाते हैं। 15 दिनों में आप थोड़ा हल्का महसूस कर सकते हैं।

4. त्वचा और बालों में चमक
मेथी का पानी खून को भी साफ करता है। खून साफ होने के कारण चेहरे पर मुंहासे कम हो सकते हैं और चमक बढ़ सकती है। मेथी बालों की जड़ों को भी मजबूती देने के लिए जानी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।