डायबिटीज भारत में तेजी से बढ़ने वाली लाइफस्टाइल डिजीज बन चुकी है। खराब लाइफस्टाइल से टाइप 2 डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है। डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट से लेकर एक्सरसाइज और कुछ घरेलू उपाय असरदार साबित होते हैं। हालांकि कई बार काफी कोशिश करने के बाद भी शुगर कम नहीं होती, खासतौर से खाना खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। आयुर्वेद में एक असरदार जूस है जिसका सेवन करने से खाने के बाद तेजी से बढ़ने वाले ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है। इस जूस का नाम एप्पल साइडर विनेगर है। शुगर के मरीज को खाने से आधा या 1 घंटे पहले एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका लेना है। आइये जानते हैं शुगर में सेब का सिरका कैसे काम करता है?
डायबिटीज में एप्पल साइडर विनेगर
इंस्टाग्राम पर डॉक्टर जैदी ने बताया कि एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है, जो पेट में जाकर पाचन की प्रक्रिया को स्लो कर देता है। जिससे खाने से बनने वाला ग्लूकोज खून में धीरे-धीरे पहुंचता है। यही वजह है कि इससे अचानक से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। सेब का सिरका लेने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार आता है। इस तरह खाने से पहले सेब का सिरका पीने से फायदा मिलता है। खासतौर से जब आपके खाने में कार्बोहाइडेट की मात्रा ज्यादा हो तो आपको सेब का सिरका पी लेना चाहिए।
डायबिटीज में कैसे पीएं एप्पल साइडर विनेगर
इसके लिए आप 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को 1 गिलास पानी में घोल लें। इस पानी को खाने से करीब आधा घंटे पहले पी लें। अगर पानी में नहीं पीना चाहते तो खाने से पहले सलाद खाएं और उस पर सेब का सिरका डालकर खा लें। सलाद भी आपको खाने से करीब 30 मिनट पहले खा लेना चाहिए। ये टाइप-2 डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद उपाय है। हालांकि एक बार अपने डॉक्टर या किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
एप्पल साइडर विनेगर पीते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
-
सेब का सिरका हमेशा पानी में मिक्स करके ही पानी चाहिए। एप्पल साइडर विनेगर को कभी भी सीधा बिना पानी के नहीं पीना चाहिए। आप इसे सलाद में डालकर खा सकते हैं।
-
शुगर के मरीज को खाने से पहले भरपूर सलाद खाना चाहिए। जिसमें खीरा, गाजर, टमाटर खा सकते हैं। इससे फाइबर मिलता है और आप ज्यादा कार्ब्स खाने से बचते हैं।
-
डायबिटीज के मरीज को खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे दाल, पनीर, चना, सोयाबीन या अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और भूख कम लगती है।
-
डायबिटीज के रोगियों के लिए सबसे असरदार व्यायाम और डाइट है। रोजाना कुछ देर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। खाने के बार कुछ देर की गई वॉक शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)