1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जैतून के तेल में शहद मिलाकर लगाने से क्या फायदा मिलता है, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

जैतून के तेल में शहद मिलाकर लगाने से क्या फायदा मिलता है, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 18, 2026 08:39 am IST,  Updated : Mar 18, 2026 08:42 am IST

Olive Oil With Honey For Skin: त्वचा के लिए जैतून का तेल और शहद दोनों ही फायदेमंद हैं। लेकिन दोनों को साथ में मिलाकर लगाने से क्या फायदा मिलता है। आइये जानते हैं त्वचा पर ऑलिव ऑयल और शहद लगाने का सही तरीका क्या है?

जैतून का तेल और शहद मिलाकर लगाने के फायदे- India TV Hindi
जैतून का तेल और शहद मिलाकर लगाने के फायदे Image Source : FREEPIK

गर्मी आते ही त्वचा बेजान होने लगती है। कई बार त्वचा को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे चेहरे का नूर गायब होने लगता है। अगर आपका चेहरा भी डल नजर आने लगा और ग्लो कम होने लगा है तो इसके लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आपकी किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जिन्हें लगाते ही स्किन ग्लोइंग और शाइनी बन जाएगी। इसके लिए असरदार उपाय है कि आप जैतून का तेल और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में स्किन में झुर्रियों से लटक रही त्वचा टाइट होने लगेगी और चेहरे पर निखार आने लगेगा।

जैतून का तेल और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने के फायदे

चेहरे पर जैतून का तेल लगाने के फायदे- जैतून यानि ऑलिव ऑयल से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में असरदार साबित होता है। जैतून के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ये स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। जैतून में पाए गए एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। अगर आप रोजाना जैतून के तेल से मालिश करते हैं तो फेस की ड्राईनेस कम होती है। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और ये तेल नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है जैतून का तेल त्वचा के रोमछिद्रों में जमा गंदगी को साफ करता है। मेकअप हटाने और डेड स्किन को निकालने में मदद करता है और जैतून का तेल फेस को झुर्रियों और फाइन लाइन्स से बचाता है। ऑलिव ऑयल से फेस की मसाज करने से दाग-धब्बों दूर होते हैं और पिगमेंटेशन और टैनिंग को साफ करने में भी जैतून का तेल असरदार है।

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे- रात में सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाने से स्किन साफ होती है और नेचुरली ग्लो करने लगती है। शहद में कई विटामिन, मिनरल, अमीनो एसिड और नेचुरल हीलिंग वाले गुण पाए जाते हैं। जो आपकी त्वचा को रिपेयर करने का काम करते हैं। शहद एक नेचुरल ह्यूमेटकैंट है। जो स्किन के लिए मॉइश्चर का काम करता है। शहद में नेचुरल रेडियंट ग्लो देने वाले गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। शहद में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गंदगी और ऑयल को साफ करते हैं और ब्लैकहेड्स को खत्म करते हैं। 

जैतून का तेल और शहद लगाने के फायदे

ऑलिव ऑयल में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा ग्लोइंग बनती है। इससे चेहरे की झुर्रियां, कील मुंहासे दूर होते हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और नेचुरल शाइन आती है। जैतून का तेल और शहद मिलाकर लगाने से चेहरे पर दिखने वाले दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा चमकने लगेगी।

कैसे लगाएं

आप जैतून का तेल और शहद को मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज कर लें। इसे 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और पानी से मुंह धो लें। आप चाहें तो इससे मसाज करने के बाद रातभर चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और सुबह धो लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल