हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से होगा जिसमें 30 अगस्त को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें इस बार मेजबानी नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में ये मेगा टूर्नामेंट खेला जाएगा। FIH हॉकी विश्व कप के लिए महिला और पुरुष के ग्रुप का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें किस टीम को कौन से ग्रुप में जगह मिली है ये साफ हो गया है। भारत की महिला और पुरुष दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह को पक्की करने में कामयाब रही हैं, जिसमें भारतीय पुरुष टीम को पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में आगामी हॉकी वर्ल्ड कप में रखा गया है।
FIH की तरफ से हॉकी विश्व कप 2026 के लिए पुरुष इवेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप-डी में रखा गया है। ड्रॉ सेरेमनी 17 मार्च को एम्स्टर्डम के वैगेनर स्टेडियम में हुई इसमें ग्रुप-डी में भारत और पाकिस्तान के अलावा उसमें इंग्लैंड और वेल्स की टीम को भी जगह मिली है। इसमें भारतीय टीम हॉकी विश्व कप में अपने सभी मुकाबले नीदरलैंड्स में ही खेलेगी जिसमें मैचों के शेड्यूल का ऐलान 18 मार्च को होने की उम्मीद जताई गई है। हॉकी विश्व कप की डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी को जिन्होंने साल 2023 में भुवनेश्वर में हुए फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को मात देने के साथ तीसरी बार इस खिताब को जीता था उन्हें इस बार पूल-बी में बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया की टीम के साथ जगह मिली है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 बार भिड़ंत हुई है और इसमें से टीम इंडिया तीन को जीतने में जहां कामयाब रही है तो वहीं पाकिस्तान ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। पिछली बार साल 2010 में दोनों टीमों की विश्व में भिड़ंत हुई थी, जिसमें ये मुकाबला नई दिल्ली में खेला गया था और इसमें भारतीय टीम 4-1 के अंतर से जीतने में कामयाब रही थी।
हॉकी विश्व कप 2026 में महिला इवेंट के भी ग्रुप का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम जो इस मेगा टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह बनाने में कामयाब रही, उसे पूल-डी में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ जगह मिली है।
ये भी पढ़ें
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम पार कर सीधे सड़क पर जाकर गिरी गेंद; देखें VIDEO
IPL 2026: एबी डिविलियर्स ने धोनी को लेकर ये क्या कह दिया? संजू की जमकर की तारीफ
संपादक की पसंद