1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मिनटों में गायब होगी बाथरूम से आ रही गंदी बदबू, अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

मिनटों में गायब होगी बाथरूम से आ रही गंदी बदबू, अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 03, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 04:16 pm IST

बाथरूम की बदबू न केवल परेशान करने वाली होती है, बल्कि यह मेहमानों के सामने शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो महंगे एयर फ्रेशनर के बजाय इन असरदार और किफायती घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।

बाथरूम की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
बाथरूम की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे Image Source : FREEPIK

घर की साफ सफाई का अक्सर लोग ध्यान रखते हैं लेकिन बाथरूम को साफ रखना भूल जाते हैं। लंबे समय तक इसकी सही तरह से सफाई न करने से इससे गंदी बदबू आने लगती है। बाथरूम की बदबू को दूर भगाने के लिए लोग आमतौर पर एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ असरदार घरेलू नुस्खे अपनाकर आप बाथरूम से आने वाली बदबू को दूर कर सकते हैं। यहां हम आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1. बेकिंग सोडा और सिरका 

यह नुस्खा ड्रेन पाइप से आने वाली बदबू को जड़ से खत्म करने के लिए सबसे बेस्ट है। नाली में आधा कप बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से एक कप सफेद सिरका डाल दें। जब इसमें झाग बनने लगे, तो 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ऊपर से खौलता हुआ गर्म पानी डाल दें। यह पाइप की गंदगी और बैक्टीरिया को साफ कर देगा।

2. कपूर 
कपूर की महक बहुत तेज और ताजी होती है। बाथरूम की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटी कटोरी में 2-3 कपूर की गोलियां रखकर बाथरूम के किसी कोने या सिंक के पास रख दें। यह हवा में मौजूद नमी और दुर्गंध को सोख लेता है और बाथरूम को हमेशा महकाता रहता है।

3. कॉफी बीन्स या पाउडर
कॉफी न सिर्फ पीने में अच्छी होती है, बल्कि यह एक बेहतरीन नेचुरल Deodorizer भी है। एक छोटी कटोरी में ताजी कॉफी का पाउडर या बीन्स भरकर खिड़की के पास रख दें। कॉफी बहुत जल्दी बदबू को सोख लेती है।

4. नींबू और नमक
बाथरूम के कोनों और टाइल्स से आने वाली सीलन की बदबू को हटाने के लिए यह बहुत कारगर है। नींबू के दो टुकड़े करें और उन पर नमक छिड़क कर बाथरूम के किसी कोने में रख दें। नींबू की एसिडिक प्रॉपर्टीज हवा को शुद्ध करती हैं और ताजगी का अहसास देती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल