1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर में छिपकली के आतंक से हैं परेशान? इन चीजों से बनाएं स्प्रे, तुरंत भाग जाएंगी

घर में छिपकली के आतंक से हैं परेशान? इन चीजों से बनाएं स्प्रे, तुरंत भाग जाएंगी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 31, 2026 06:59 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 03:56 pm IST

How to Get Rid of Lizards from the House: अगर घर में छिपकलियों की वजह से परेशानी हो रही है, तो कुछ घरेलू चीजों से बना नेचुरल स्प्रे आपकी मदद कर सकता है। इसकी तेज गंध छिपकलियों को दूर रखने में सहायक हो सकती है।

 घर से छिपकली कैसे भगाएं- India TV Hindi
घर से छिपकली कैसे भगाएं Image Source : UNSPLASH

घर में बार-बार दिखने वाली छिपकलियां कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं। खासकर किचन के आसपस और दीवारों पर घूमती छिपकलियां न सिर्फ असहज महसूस कराती हैं, बल्कि साफ-सफाई को लेकर भी चिंता बढ़ाती हैं। सिर्फ दीवारों पवार ही नहीं कई बार तो ये छिपकलियां घर के अलमारी और बेड के अंदर भी अपना ठिकाना बना लेती हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि आखिर इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए। अगर आप भी छिपकलियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो महंगे केमिकल्स की बजाय कुछ घरेलू चीजों से बना नेचुरल स्प्रे आजमा सकते हैं। इसकी तेज गंध से छिपकलियां घर से दूर रहने लगती हैं और आपका घर साफ-सुथरा बना रहता है।

घर से छिपकली भगाने के उपाय:

 

  • नेफ़थलीन और 2 चम्मच डेटॉल लिक्विड: छिपकली के आतंक से बचने के लिए आप नेफ़थलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी महक से छिपकली घर से भाग जाती है। आधा कप पानी में 3 नेफ़थलीन बॉल्स और 2 चम्मच डेटॉल लिक्विड डालें। इस लिक्विड को छिपकलियों वाली जगहों पर स्प्रे करें और इसकी गंध छिपकलियों को दूर रखेगी

  • लहसुन और प्याज का रस: लहसुन और प्याज का मिश्रण छिपकली के आतंक को डोर करने में प्रभावकारी है। लहसुन और प्याज के रस में थोड़ा सा डिटर्जेंट और पानी मिलाएं। अब इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों पर छिड़कें। इसकी तीखी महक से छिपकली घर से बाहर भाग जाती है।

  • कॉफ़ी पाउडर और तंबाकू: घर से छिपकली भगाने के लिए आप कॉफ़ी पाउडर और तंबाकू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसे घर के अंधेरे कोनों या अलमारी के पीछे रख दें। इसकी महक छिपकली को बहुत परेशान करती है।

  • अंडे के छिलके: क्या आप जानते हैं अंडे के छिलके भी छिपकलियों को घर से भगाने में बेहद कारगर हैं.अंडे के छिलके को देखकर छिपकली आपके घर में नज़र नहीं आएगी। छिपकली भगाने का यह एक बेहद कारगर और प्राकृतिक तरीका माना जाता है। अंडे के छिलकों की महक छिपकली को पसंद नहीं होती। इन्हें घर के कोनों और सिंक के नीचे रखने से छिपकली नहीं आती।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल