1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पोछा लगाते वक्त पानी में मिला लें ये चीज, घर में छुपे मच्छरों से मिलेगा छुटकारा

पोछा लगाते वक्त पानी में मिला लें ये चीज, घर में छुपे मच्छरों से मिलेगा छुटकारा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 17, 2024 11:09 am IST,  Updated : Apr 17, 2024 11:09 am IST

How To Get Rid Of Mosquitoes At Home: गर्मी आते ही लोग मच्छरों से परेशान रहते हैं। घर के कोनों और पर्दों के पीछे अक्सर मच्छर छुपे होते हैं। ऐसे में आप पोछा लगाते वक्त इन चीजों को पानी में मिला लें। इससे छुपे हुए मच्छर घर से भाग जाएंगे।

 Mosquitoes- India TV Hindi
Mosquitoes Image Source : FREEPIK

इन दिनों हर कोई बढ़ते मच्छरों से परेशान है। घर के कोनों में छिपे मच्छरों को भगाने का आसान तरीका है कि आप साफ सफाई रखें। सिर्फ दिन के वक्त ही घर के खिड़की और दरवाजों को खोलें। घर में पोछा लगाते वक्त पानी में कुछ ऐसी चीजों को मिक्स कर लें जो कीड़े मकोड़े, मक्खी और मच्छरों को भगाने में मदद करते हों। आज हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो कीड़े-मकोड़ों के साथ घर से मच्छरों का भी सफाया कर देंगी।

मच्छर भगाने के लिए पोछा के पानी में मिलाएं ये चीजें

पानी में डाल दें सिरका- मच्छर भगाने के लिए सिरका का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए पोछा लगाते वक्त पानी में थोड़ा सिरका डाल लें और फिर पोछा लगाएं। सिरका गंदे फर्श को साफ करने और मच्छरों को भगाने में भी मदद करेगा। सिरका और पानी के घोल से कीड़े-मकोड़े भी दूर हो जाएंगे। 

पानी में डालें एसेंशियल ऑयल- ऐसे कई एसेंशियल ऑयल भी आते हैं जो घर में खुशबू फैलाने के अलावा मच्छरों को भी भगाते हैं। आप पोछा लगाते वक्त पानी में लैवेंडर ऑयल या पेपरमिंट वाला एसेंशियल ऑयल डाल सकते हैं। इससे फर्श भी क्लीन हो जाएगा और घर में छिपे मच्छर भी भाग जाएंगे।

पानी में डाल दें दालचीनी- घरों में खड़े मसाले में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी भी मच्छरों और कीड़ों को भगाने का काम करती है। इसके लिए दालचीनी के 2-3 टुकड़े लें और पानी में उबाल लें। इस पानी को पोछा लगाने वाले पानी में मिला लें और इससे पूरे घर में पोछा लगाएं। इससे फर्श क्लीन हो जाएगा और मक्खी मच्छर भी नहीं आएंगे।

पानी में मिलाएं डिश वॉशर सोप- नॉर्मल पानी से पोछा लगाने की बजाय आप पानी में डिश वॉश सोप डालकर लगाएं। हालांकि ऐसा करने के बाद आपको 2 बार पोछा लगाना होगा। पहले साबुन वाले पानी से फर्श को क्लीन करें और फिर नॉर्मल पानी से एक बार पोछा लगाएं। इससे मच्छर और कीड़े मकोड़े दूर भाग जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल