1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस तरीके से घर में बनाएं Fresh Mint Mojito, घर आए मेहमानों को तुरंत सर्व करें

इस तरीके से घर में बनाएं Fresh Mint Mojito, घर आए मेहमानों को तुरंत सर्व करें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 16, 2024 09:22 am IST,  Updated : Apr 16, 2024 09:22 am IST

Mint Mojito Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में आप घर में मिंट मोजितो बनाकर पी सकते हैं। घर आए मेहमानों को जब आप ये ड्रिंक सर्व करेंगे तो हर कोई आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा। जानिए कैसे बनाते हैं मिंट मोजितो?

Mint Mojito- India TV Hindi
Mint Mojito Image Source : FREEPIK

तपती गर्मी और तेज धूप शरीर का सारा पानी सोख लेती है। ऐसे में सिर्फ पानी पीने से बात नहीं बनती। तेज प्यास को बुझाने के लिए आप मिंट मोजितो ट्राई कर सकते हैं। रेस्टोरेंट्स में अक्सर लोग खाने के साथ मोजितो (Mojito) ड्रिंक ऑर्डर करते हैं। इसे पीने से खाना आसानी से पच जाता है और गर्मी से राहत मिलती है। आप चाहें तो होटल जैसा मोजितो घर पर भी बना सकते हैं। घर में आए मेहमानों को खाने के साथ फ्रेश मिंट मोजितो (Fresh Mint Mojito) सर्व कर सकते हैं। मोजितो पीने में जितना टेस्टी लगता है इसे बनाना उतना ही आसान है। जानिए कैसे बनाते हैं मिंट मोजितो?

मिंट मोजितो रेसिपी (Fresh Mint Mojito Recipe)

  1. मिंट मोजितो बनाने के लिए आपको चाहिए पानी, आइस क्यूब, नींबू, काला नमक, ताजा पुदीना, चीनी और सोडा वाटर या फिर स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक।

  2. सबसे पहले चीनी को पानी में घोलकर शुगर सीरप बना लें।

  3. अब पुदीने की ताजा पत्तियों को धोकर उन्हें हल्का क्रश कर लें और साथ में थोड़ा नींबू भी क्रश कर लें।

  4. मोजितो सर्व करने वाले गिलास लें और इनमें सबसे पहले क्रश किए हुए ताजा पुदीना के पत्ते और 1 नींबू का टुकड़ा डाल दें।

  5. इसके ऊपर 4-5 आइस क्यूब्स डालें और फिर शुगर सीरप डालें। 

  6. थोड़ा काला नमक और फिर पानी डालकर ऊपर से सोडा वाटर या स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक डाल दें।

  7. आप चाहें तो थोड़ा सोडा वाटर और थोड़ा कोल्ड ड्रिंक दोनों को मिक्स कर सकते हैं।

  8. अब इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें और ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालकर मिला लें।

  9. गिलास में स्ट्रॉ डालें और गिलास के साइड में एक पतला कटा हुआ नींबू का टुकड़ा लगा दें।

  10. घर आए मेहमानों को एकदम फ्रेश मिंट मोजितो सर्व करें और गर्मी का लुत्फ उठाएं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल