1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कन्या पूजन के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, एकदम भंडारे वाला स्वाद आएगा

कन्या पूजन के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, एकदम भंडारे वाला स्वाद आएगा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 15, 2024 12:19 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 12:19 pm IST

Suji Halwa Recipe For Kanya Pujan: कन्या पूजन में सूजी का हलवा जरूर बनाया जाता है। हालांकि कुछ लोगों का हलवा चिपचिपा या बहुत ज्यादा कड़ा हो जाता है। आइये जानते हैं सूजी का हलवा बनाने का सबसे आसान तरीका।

सूजी हलवा रेसिपी- India TV Hindi
सूजी हलवा रेसिपी Image Source : INDIA TV

नवरात्रि समापन के दिन लोग अष्टमी और नवमीं को कन्या पूजन करते हैं और कन्याओं को खाना खिलाते हैं। कन्या पूजन के दिन माता का पसंदीदाद भोग हलवा, पूरी और चने बनाएं जाते हैं। हलवा और चने से माता को भोग लगाया जाता है इन्हें कन्याओं को खिलाया जाता है। हालांकि कुछ लोगों का सूजी का हलवा अच्छा नहीं बन पाता है। या तो हलवा कड़ा हो जाता है या फिर चिपचिपा  बनता है। ऐसे में हम आपको एकदम खिला-खिला और स्वादिष्ट हलवा बनाना बता रहे हैं। इस तरह आपका हलवा एकदम दानेदार और बहुत टेस्टी बनेगा। इस तरह बनाए हुए हलवा का स्वाद भंडारे में बनने वाले हलवा जैसा लगेगा। जानिए कैसे बनाते हैं सूजी का हलवा?

कन्या पूजन के लिए कैसे बनाएं सूजी का हलवा?

  1. सूजी का हलवा तैयार करने के लिए आपको 250 ग्राम सूजी लेनी है। इसे छानकर साफ कर लें।

  2. हलवा में डालने के लिए सूजी के बराबर ही यानि 250 ग्राम चीनी की मात्रा ले लें।

  3. सूजी का हलवा देसी घी में बनाएं इससे अलग ही स्वाद और खुशबू आती है।

  4. सूजी का हलवा बनाने के लिए आपको करीब 200 ग्राम देसी घी का इस्तेमाल करना है।

  5. सबसे पहले एक कड़ाही में सूजी डालकर हल्की आंच पर चलते हुए 8-10 मिनट के लिए भून लें।

  6. अब सूजी में आधे से ज्यादा घी डालें और 2-3 मिनट के लिए और भून लें।

  7. दूसरी ओर गैस पर एक पैन में चीनी और सूजी का तीन गुना पानी रख दें और चाशनी बना लें।

  8. आपको सिर्फ चीनी के पानी में घुलने तक ही इसे पकाना है और इसी वक्त पिसी हुई इलाइची का पाउडर डाल दें।

  9. तैयार चाशनी को भुनी हुई सूजी में आधा डाल दें और सूजी को मिक्स करते हुए चलाएं।

  10. बची हुई चाशनी को भी सूजी में मिला दें और गैस की फ्लेम कम कर दें।

  11. सूजी को फूलने तक आपको बीच-बीच में चलाते हुए हलवा को पकाना है।

  12. जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप हलवा को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला रख सकते हैं।

  13. अगर आपको केसर पसंद है तो चाशनी बनाते वक्त थोड़ी भीगी हुई केसर डाल दें।

  14. तैयार है सूजी का एकदम टेस्टी हलवा, इसे आप पसंदीदा मेवा डालकर सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल