व्रत में ज्यादातर लोग आलू खाते हैं। आलू खाने से पेट आसानी से भर जाता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। हालांकि कुछ लोग फ्राइड आलू खाने से बचते हैं। मोटापा और वजन बढ़ने के डर से लोग आलू कम खाते हैं। अगर आपको भी आलू खाते वक्त वजन बढ़ने का डर सताता है तो हम आपको आलू खाने के 3 बेस्ट तरीके बता रहे हैं। इसके लिए आपको आलू को फ्राई करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइये जानते हैं डाइट में आलू को कैसे शामिल करें?
Related Stories
आलू खाने के 3 आसान तरीके
-
व्रत में आलू खाने का बेस्ट तरीका है कि आप आलू को उबालकर खाएं। इस तरह आलू काफी सुपाच्य और हल्का रहता है। आप आलू को उबाल लें। इसे छीलकर सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर ऐसे ही रोटी या फिर कुट्टू की पूरी के साथ खाएं। आप चाहें तो उबले हुए आलू को दही में मिक्स करके भी खा सकते हैं। दही में आली काटकर डालें इसमें थोड़ा नमक, भुना जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर खाएं।
-
दूसरा तरीका है आलू को बेक करके खाएं। जी हां आलू को आप या तो गैस पर या फिर किसी ओटीजी या माइक्रोवेव में रखकर भून लें। आलू को तंदूर में रखकर भी भूना जा सकता है। इस तरह भुना हुआ आलू खाने में ज्यादा टेस्टी लगता है और इससे पेट भी आसानी से भर जाता है। आप इसे ऐसे ही नमक लगाकर खा सकते हैं। या फिर आलू से चोखा बनाकर रोटी और पूरी के साथ खा सकते हैं।
-
आलू की चाट भी व्रत में बहुत टेस्टी लगती है। इसके लिए आलू को बेक कर लें। आप चाहें तो कच्चे आलू को ही टुकड़ों में काटकर नॉन स्टिक पैन या फिर एयर फ्रायर में रखकर बेक कर लें। अब इसमें हरी चटनी, थोड़ा नमक, काली मिर्च, टमाटर और साथ में थोड़े अनार के दाने मिलाकर चाट जैसी बनाकर खाएं। इससे आपको खाने में स्वाद भी मिलेगा और पेट भी भर जाएगा।