1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर ऐसे बनाएं मखाने की खीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, जानें बनाने की विधि

घर पर ऐसे बनाएं मखाने की खीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, जानें बनाने की विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 11, 2024 08:00 am IST,  Updated : Apr 13, 2024 10:34 am IST

आज हम आपको चावल की नहीं, बल्कि मखाना की खीर बनाने की रेसिपी बताएंगे जो स्‍वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

Makhana Kheer Recipe - India TV Hindi
Makhana Kheer Recipe Image Source : SOCIAL

भारतीय घरों में लोग मीठा खाना बेहद पसंद करते हैं। खाने के बाद अगर कुछ मीठा खाने को मिले तो लगता है जैसे कुछ खाया ही नहीं है। हर शुभ कार्य की शुरुआत भी लोग मीठा खाकर ही करते हैं। अगर मीठे में लोगों को खीर मिल जाए तो खाने का डबल मज़ आता है। वैसे तो आमतौर पर चावल की खीर काफी मशहूर है और लोग उसे ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको चावल की नहीं, बल्कि मखाना के खीर की रेसिपी बताएंगे जो स्‍वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। मखान को गुणों का खान कहा गया है ये आपकी पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से जहां तनाव से राहत मिलती हैं तो दूसरी ओर अच्छी नींद भी अच्छी आती है और वजन भी आसानी से कम किया जा सकता है, तो चलिए आपको बताते हैं घर पर कैसे बनाएं मखाने के खीर की रेसिपी?

मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री

2 कप मखाना, 2 चम्मच घी, थोड़ा सा इलाइची पाउडर, एक लीटर दूध, स्वादानुसार शक्कर, बादाम, पिस्ता, काजू  टुकड़ों में कटा हुआ

ऐसे बनाएं मखाने की खीर

मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा सा घी डालकर मखानों को हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब एक गहरा पैन रखें और उसमें 1 लीटर दूध डालकर उबाल लें। जब दूध में उबाल जाए तो इसके बाद इसमें भूनें हुए मखाने डाल दें। जब तक मखाने उबल रहे हैं तब एक पैन लें और सभी ड्राइफ्रूट्स को काटकर घी में डालकर रोस्ट करें। मखाने दूध में एकदम पिघल जाने चहिये। जब मखाने दूध में अच्छी तरह मिल जाये और खीर हल्की गाढ़ी होने लगे तब इसके बाद इसमें सभी ड्राई फूट्स डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे गाढ़ा होने तक लगतार चलाएं। इसके बाद खीर में इलायची पाउडर और शक्कर डालकर मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें। आपका मखाना खीर तैयार है आप चाहे तो खीर को गर्म या ठंडा सर्व कर सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल