1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या आपके घर में भी चूहों ने मचा दी है तबाही, तो आज ही करें इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल

क्या आपके घर में भी चूहों ने मचा दी है तबाही, तो आज ही करें इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 27, 2022 01:13 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 01:17 pm IST

How To Get Rid Of Rat: घरों में चूहों का होना मतलब बीमारियों और परेशानियों का होना। चूहें घरों में आकर सारा सामान बर्बाद कर देते हैं। फिर चाहे वो खाने का हो या पहनने के कपड़े हो।

How To Get Rid Of Rat- India TV Hindi
How To Get Rid Of Rat Image Source : PIXABAY

How To Get Rid Of Rat: अपना घर सभी को प्यारा होता है। घर छोटा हो या फिर बड़ा घरों की साफ-सफाई रखना बेहद ज़रूरी होता है। लेकिन क्या हो जब आपके ही घर में बिन बुलाए मेहमान आकर रहना शुरू कर दें। घबराई मत हम किसी इंसान की नहीं बल्कि उन चूहों की बात कर रहे हैं, जो घर में आने के बाद फिर जाने का नाम नहीं लेते हैं। पूरे घर में ईधर से उधर और उधर से ईधर घूमते ही रहते हैं। जगह-जगह गंदगी फैलाते हैं। 

घरों में चूहों का होना मतलब बीमारियों और परेशानियों का होना। चूहें घरों में आकर सारा सामान बर्बाद कर देते हैं। फिर चाहे वो खाने का हो या पहनने के कपड़े हो। लेकिन अब आप चूहों को घर से भगा सकते हैं, वो भी महज़ कुछ आसान उपाय के ज़रिए।

नेप्थलीन बॉल्स से भगाएं चूहें

  • -चूहों को नेप्थलीन बॉल्स की महक ज़रा भी पसंद नहीं होती है। 
  • - किचन, बाथरूम और स्टोर रूम के अंदर नेप्थलीन बॉल्स रख दें।
  • - नेप्थलीन बॉल्स को फोड़कर पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • - पाउडर को आटे के साथ गूंथकर भी कर के कोने-कोने में लगा सकते हैं। 
  • - नेप्थलीन के पाउडर को चावल में मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।      

Astrology tips: इस दिन भूलकर भी न काटें नाखून, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

बेकिंग सोडा या पेपरमिंट से भगाएं चूहें

  • - बेकिंग सोडा या पेपरमिंट के इस्तेमाल से चूहों को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
  • - सबसे पहले एक कप आटे को अच्छे से गूंथ लें। फिर इसमें बेकिंग सोडा या पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों मिलाकर फिर से गूंथे।
  • - आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर घर के उन स्थानों पर रख दें जहां चूहे सबसे अधिक लगते हैं।

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर इस यूनिक आइडिया से सजाएं भगवान का स्थान, बरसेगी बप्पा की कृपा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल