1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 5 मिनट में अपने लाडले को दें श्री कृष्ण का रूप, नन्हे कान्हा को हर कोई देखता रह जाएगा

5 मिनट में अपने लाडले को दें श्री कृष्ण का रूप, नन्हे कान्हा को हर कोई देखता रह जाएगा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 13, 2025 05:26 pm IST,  Updated : Aug 13, 2025 06:39 pm IST

कृष्ण जन्माष्टमी पर अक्सर लोग अपने लाडले को कान्हा की तरह तैयार करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आप घर पर आसानी से बच्चे को श्री कृष्ण की तरह कैसे तैयार कर सकते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी 2025- India TV Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 Image Source : INDIA TV

भारत में कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोगों को घरों में अलग-अलग तरह की मिठाइयां-भोग बनाए जाते हैं। कई लोग अपने बच्चों को श्री कृष्ण की तरह सजाते हैं। अगर आप भी अपने लाडले को लड्डू गोपाल का रूप देना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

बच्चे को पहनाएं धोती

सबसे पहले आपको अपने बच्चे को धोती पहनानी है। आप बच्चे को कान्हा का रूप देने के लिए बाजार से किसी भी रंग की धोती खरीद सकते हैं। अगर आप खरीददारी नहीं कर पाए हैं, तो भी आप एक ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। घर पर रखे किसी भी दुपट्टे की मदद से बच्चे के लिए धोती बना लीजिए। भगवान कृष्ण का पसंदीदा रंग पीला है इसलिए कोशिश कीजिए कि बच्चे को इसी रंग की धोती पहनाएं।

खरीद सकते हैं बांसुरी

अपने बच्चे को नन्हे कान्हा का रूप देने के लिए आप एक बांसुरी भी खरीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो न्यूज पेपर को फोल्ड करके और फिर कलर करके भी बांसुरी तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप माखन की मटकी भी तैयार कर सकते हैं। कलरफुल मटकी के अंदर माखन भर लीजिए और अपने बच्चे के पास रखकर उसकी एक से बढ़कर एक प्यारी फोटोज क्लिक कीजिए।

कैसे बनाएं मुकुट?

मार्केट में बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर मुकुट मिलते हैं। अगर आप मार्केट से मुकुट नहीं खरीदना चाहते, तो घर पर भी मुकुट बना सकते हैं। कोई भी पीले रंग का कपड़ा ले लीजिए और बच्चे के सिर पर बांध दीजिए। इस कपड़े में मोर मुकुट अटैच कर दीजिए। यकीन मानिए आपके बच्चे का पूरा लुक सभी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आएगा। आप इस बार कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अपने लाडले को कान्हा बनाने के लिए इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल