1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पहलगाम हमले में गंवाया बेटा, प्रेमानंद महाराज ने बताया मन के व्यथित होने पर क्या करें?

पहलगाम हमले में गंवाया बेटा, प्रेमानंद महाराज ने बताया मन के व्यथित होने पर क्या करें?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 07, 2025 09:38 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 09:38 pm IST

पहलगाम हमले में अपने बेटे को खोने के बाद एक पिता प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्तालाप में अपना प्रश्न लेकर आए। आइए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज ने उनके प्रश्न का क्या उत्तर दिया...

प्रेमानंद महाराज ने बताया मन के व्यथित होने पर क्या करें?- India TV Hindi
प्रेमानंद महाराज ने बताया मन के व्यथित होने पर क्या करें? Image Source : BHAJAN MARG/X

22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। कानपुर से वृंदावन आए संजय द्विवेदी ने प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्तालाप के दौरान बताया कि पहलगाम हमले में उनके पुत्र की जान चली गई। संजय द्विवेदी ने पूछा कि वो धर्म से जुड़े हुए थे, फिर भी उनके साथ ऐसी घटना हुई, इस वजह से उनका मन बहुत ज्यादा व्यथित है। आइए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज ने इस सवाल के जवाब में क्या कहा।

मन व्यथित होना लाजमी

प्रेमानंद महाराज ने अभिमन्यु का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की परिस्थिति में मन का व्यथित होना लाजमी है। भगवान के समझाने के बाद भी अर्जुन का मन व्यथित हो रहा था। महाराज जी ने आगे कहा कि जो होना है, वो तो होकर ही रहेगा। धैर्य बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि हर जीव की सांस तय होती है।

नाम जप करते रहें

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि पहलगाम हमले के बारे में सुनने के बाद उनका मन भी व्यथित हो गया था। जिन लोगों ने इस दृश्य को देखा है, जिन लोगों ने अपने पति-पुत्र को इस हमले में खोया है, उनको धैर्यवान बनना चाहिए क्योंकि रोने से आप डिप्रेशन का शिकार भी बन सकते हैं। इस भयानक दृश्य से बाहर निकलने के लिए नाम जप करते रहना चाहिए। नाम जप ही आपको इस तरह की परिस्थिति से बाहर निकाल सकता है।

धीरे-धीरे सुधर पाएगी मन की स्थिति

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर आप अपने मन की स्थिति को सुधारना चाहते हैं तो आपको नाम जप का सहारा लेना चाहिए। नाम जप करना और भगवान के प्रति समर्पण का भाव ही आपकी मन की स्थिति को धीरे-धीरे सुधार पाएगा। नाम जप इस तरह के चिंतन को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है। हर रोज नाम जप करने का नियम बना लीजिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल