1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कुछ ही हफ्तों में अंदर जाने लगेगा फूला हुआ पेट, पतले होने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खा

कुछ ही हफ्तों में अंदर जाने लगेगा फूला हुआ पेट, पतले होने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 31, 2025 09:24 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 09:24 pm IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो जल्दी वजन घटाने के लिए आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

वेट लॉस रेसिपी- India TV Hindi
वेट लॉस रेसिपी Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि वेट लूज करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी होता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। वजन घटाने के लिए वर्कआउट करने के साथ-साथ अपने डाइट प्लान पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। आइए एक ऐसी रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

फायदेमंद चिया सीड्स-गोंद कतीरा

सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून चिया सीड्स और गोंद कतीरा के 10 दाने निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में पानी भर दीजिए और फिर इसे रात भर के लिए ढककर रख दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स और गोंद कतीरा में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

कैसे करना चाहिए सेवन?

अगली सुबह तक चिया सीड्स और गोंद कतीरा का जेल तैयार हो जाएगा। आपको एक गिलास में एक स्पून जेल, एक बड़े नींबू का रस और पानी निकालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। वजन घटाने के लिए आप सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ध्यान रहे कि इस ड्रिंक को पीने के लगभग एक घंटे बाद तक आपको कुछ भी खाना-पीना नहीं है।

गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

इस तरह से चिया सीड्स और गोंद कतीरे का सेवन करने से न केवल आपकी वेट लॉस जर्नी आसान बनेगी बल्कि आपकी गट हेल्थ भी काफी हद तक इम्प्रूव हो पाएगी। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी इस ड्रिंक को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल