1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जिम जाने का समय नहीं, तो घर पर ही करें ये काम, पिघलने लग जाएगी शरीर में जमा चर्बी

जिम जाने का समय नहीं, तो घर पर ही करें ये काम, पिघलने लग जाएगी शरीर में जमा चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 13, 2025 11:26 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 11:26 pm IST

क्या आप भी जिम जाए बिना वजन घटाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप घर पर कुछ एक्टिविटीज की मदद से अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।

वजन घटाने का तरीका- India TV Hindi
वजन घटाने का तरीका Image Source : FREEPIK

कहा जाता है कि दुनिया में सबसे आसान काम वजन बढ़ाना है और सबसे ज्यादा मुश्किल काम वजन घटाना है। ये बात काफी हद तक सच भी है क्योंकि अक्सर लोग वेट लॉस करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं लेकिन फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लग पाती है। आज हम आपको दादी-नानी के जमाने से फॉलो की जाने वाली कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके बढ़ते हुए वजन पर अंकुश लगाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

जरूरी है घर के काम करना

पुराने जमाने में लोग घर की साफ सफाई खुद करते थे। झाड़ू और पोछा भी लगाते थे। रोजाना इस तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने की वजह से उनका वजन भी कंट्रोल में रहता था। अगर आप जिम जाए बिना वजन कम करना चाहते हैं, तो हर रोज घर में झाड़ू और पोछा लगाना शुरू कर दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए बैठकर पोछा लगाने की कोशिश कीजिए। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

फायदेमंद साबित होगा रस्सी कूदना

बचपन में आप सभी ने कभी न कभी रस्सी जरूर कूदी होगी। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो बचपन के इस खेल को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। हर रोज रस्सी जरूर कूदें। रस्सी कूदने से आपके शरीर में जमा चर्बी तेजी से पिघल पाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिजिकल फिटनेस को बरकरार रखने के लिए स्किपिंग एक अच्छी एक्सरसाइज साबित हो सकती है।

योग और डाइट प्लान पर भी ध्यान दें

इसके अलावा आप शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए योग की मदद भी ले सकते हैं। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इन छोटी-छोटी टिप्स को रेगुलरली फॉलो करने के साथ-साथ आप अपने डाइट प्लान में भी कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। ग्रीन टी, जीरे का पानी, नींबू और शहद का पानी, इस तरह की पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक्स भी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल