1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जल्दी घटाना चाहते हैं वजन, तो रोज रात में पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक

जल्दी घटाना चाहते हैं वजन, तो रोज रात में पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 04, 2025 10:35 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 10:35 pm IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर इस वेट लॉस ड्रिंक को रात में कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।

वेट लॉस ड्रिंक- India TV Hindi
वेट लॉस ड्रिंक Image Source : AI GENERATED

वजन घटाने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है, उतना ही जरूरी डाइट प्लान पर ध्यान देना भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ वर्कआउट करने से वजन नहीं घटाया जा सकता। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए आप कुछ ड्रिंक्स की मदद भी ले सकते हैं। इस तरह की नेचुरल वेट लॉस ड्रिंक्स वजन घटाने के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकती हैं।

फायदेमंद साबित होगा दालचीनी का पानी

क्या आपको भी यही लगता है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। रोज रात में सोने से पहले एक कप दालचीनी का पानी पिएं और शरीर में मौजूद कैलोरी को बर्न करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दालचीनी का पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

पी सकते हैं ग्रीन टी

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं क्योंकि ग्रीन टी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रेगुलरली ग्रीन टी पीने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है। अगर आप अपने शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिए।

फायदेमंद साबित होगा जीरे का पानी

आयुर्वेद के मुताबिक वजन घटाने के लिए जीरे के पानी का सेवन किया जा सकता है। अगर आप रात में सोने से पहले जीरे का पानी पीते हैं, तो आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाना खाने के आधे घंटे के बाद जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरे का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल