1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पिघलने लगेगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी, गुनगुने पानी में इस चीज को मिलाकर पिएं

पिघलने लगेगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी, गुनगुने पानी में इस चीज को मिलाकर पिएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 22, 2025 11:14 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 11:14 pm IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

वेट लॉस के लिए पिएं लेमन वॉटर- India TV Hindi
वेट लॉस के लिए पिएं लेमन वॉटर Image Source : PEXELS

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोग मोटापे का शिकार बन जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर समय रहते बढ़ते हुए वेट को कंट्रोल न किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक बूस्ट कर सकती है।

वेट लॉस ड्रिंक रेसिपी

इस वेट लॉस ड्रिंक को बनाना काफी ज्यादा आसान है। सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी डालकर इसे गुनगुना कर लीजिए। अब इस गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लीजिए। सुबह-सुबह खाली पेट लेमन वॉट को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस ड्रिंक के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद को भी मिक्स कर सकते हैं।

बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म

लेमन वॉटर में पाए जाने वाले तमाम तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। लो कैलोरी वाली इस नेचुरल ड्रिंक का सेवन करके आप अपने वजन पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। जल्दी वेट लॉस करने के लिए आप इस ड्रिंक को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के साथ-साथ एक्सरसाइज को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

सेहत के लिए वरदान

विटामिन सी रिच नींबू पानी फैट बर्न करने के साथ-साथ आपके इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक मजबूत बना सकता है। अगर आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो लेमन वॉटर का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से नींबू पानी को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल