1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करना चाहते हैं वेट लॉस, तो रात में हर रोज सोने से पहले पिएं इस मसाले का पानी

करना चाहते हैं वेट लॉस, तो रात में हर रोज सोने से पहले पिएं इस मसाले का पानी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 04, 2025 10:46 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 10:46 pm IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको रात में सोने से पहले औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए।

वेट लॉस ड्रिंक- India TV Hindi
वेट लॉस ड्रिंक Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोग मोटापे का शिकार बन जाते हैं। अगर मोटापे को समय रहते अलविदा न कहा जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए।

मददगार साबित होगा जीरे का पानी

दादी-नानी के जमाने से जीरे के पानी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। जीरे के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने के लिए इस ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

रोज पिएं और देखें असर

रात में सोने से पहले जीरे के पानी को पीना शुरू कर दीजिए। अगर आप एक्सरसाइज के साथ-साथ इस ड्रिंक को पीना शुरू करते हैं, तो आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरे का पानी मोटापे से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी काफी हद तक असरदार साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं जीरा वॉटर?

जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पैन में 1 बड़ी चम्मच जीरा डाल दीजिए। इसके बाद आपको जीरे के इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप जीरे के इस पानी को गुनगुना करके कंज्यूम कर सकते हैं। जीरे के पानी को टेस्टी बनाने के लिए इसमें आधा नींबू का रस भी एड किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल