1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मी में अदरक को कैसे स्टोर करें, बिना फ्रिज के अदरक को सूखने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महीनों फ्रेश रहेगी

गर्मी में अदरक को कैसे स्टोर करें, बिना फ्रिज के अदरक को सूखने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महीनों फ्रेश रहेगी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 13, 2026 12:46 pm IST,  Updated : May 13, 2026 12:46 pm IST

Ginger Storage Tips: गर्मी में अदरक बहुत जल्दी सूख जाती है। अगर फ्रिज नहीं है तो अदरक को कैसे स्टोर करना चाहिए। कैसे अदरक को लंबे समय तक प्रेश और ताजा रखें, जिससे महीनों तक खराब न हो। आइये जानते हैं अदरक स्टोर करने के टिप्स।

अदरक स्टोर करने का तरीका- India TV Hindi
अदरक स्टोर करने का तरीका Image Source : INDIA TV

अदरक का इस्तेमाल लोग पूरे साल करते हैं। चाय में जब तक अदरक का फ्लेवर न हो तो स्वाद फीका सा लगता है। अदरक न सिर्फ चाय का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इससे शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। सब्जी में भी अदरक का अलग ही स्वाद आता है। वैसे तो अदरक जल्दी खराब नहीं होती है, लेकिन गर्मी के दिनों में जल्दी सूखने लगती है। अदरक के सूखने पर उसे छीलका और कद्दूकस करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जानेंगे कि अदरक को बिना फ्रिज के लंबे समय तक कैसे स्टोर करें। गर्मी में अदरक को सूखने से कैसे बचाएं और अदरक को ताजा बनाए रखने के लिए क्या उपाय करें।

अदरक को लंबे समय ताजा रखने और स्टोर करने का तरीका

मिट्टी में दबा दें- गर्मी में अदरक बहुत जल्दी सूखने लगती है। ऐसे में जिन लोगों के घरों में फ्रिज नहीं है वो मिट्टी में अदरक को दबाकर रख सकते हैं। गांव में इसी तरह अदरक को ताजा रखा जाता था। इसके लिए मिट्टी का बर्तन लें और उसमें नीचे थोड़ी साफ मिट्टी डाल दें। अब अदरक डालें और मिट्टी की एक हल्की परत ऊपर से भी डाल दें। इसके अंदर अदरक को रखें। मिट्टी के ऊपर पानी छिड़क दें। जब मिट्टी सूख जाए तो पानी छिड़कते रहें। इससे महीनों तक अदरक एकदम फ्रेश बनी रहेगी।

सूती कपड़े में लपेटकर रखें- अदरक को फ्रेश रखने के लिए और सूखने से बचाने के लिए किसी मोटे सूती कपड़े में अदरक को लपेटकर रखें। अब इस तौलिया को हल्का गीला करते रहें। इस तरह गर्मी से अदरक सूखेगा नहीं और फ्रेश रहेगा। 

पेपर टॉवल में लपेट दें- अगर मिट्टी में अदरक को नहीं रखना तो आप पेपर टॉवल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक को धोकर पानी सूखने दें। अब इसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और फिर किसी पेपर टॉवल में लपेटकर रख दें। इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं। इससे ज्यादा नमी नहीं रहेगी और अदरक खराब नहीं होगी। इस तरह हफ्तेभर अदरक आसानी से चलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल