1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लीची को बिना फ्रिज के घर में सूखने से कैसे बचाएं और बाहर रखी लीची कितने दिन चल सकती हैं?

लीची को बिना फ्रिज के घर में सूखने से कैसे बचाएं और बाहर रखी लीची कितने दिन चल सकती हैं?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 26, 2026 02:33 pm IST,  Updated : May 26, 2026 02:35 pm IST

How To Store Litchi Without Fridge: रसीली और मीठी लीची खाने में टेस्टी लगती हैं, लेकिन जल्दी सूखने भी लगती हैं। लीची को बिना फ्रिज के सूखने से बचाने के लिए इन खास टिप्स को फॉलो करें। जानिए लीची को स्टोर करने का सही तरीका क्या है?

लीची को सूखने से कैसे बचाएं- India TV Hindi
लीची को सूखने से कैसे बचाएं Image Source : INDIA TV

कई बार हम सब्जी मंडी से ज्यादा मात्रा में फल सब्जियां खरीदकर ले आते हैं। ऐसे में फलों की सही देखभाल न करने और सही तरीके से स्टोर न करने पर वो खराब होने लगते हैं। लीची इन दिनों खूब बिक रही हैं और इसका पूरा का पूरा गुच्छा मिलता है। ऊपर से सख्त दिखने वाली लीची अंदर से एकदम जूसी और मीठी निकलती है। हालांकि लीची को ज्यादा गर्म जगह पर और खुले में रखने पर लीची सूखने लगती है। आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। अगर फ्रिज नहीं है तो जानिए कैसे लीची को सूखने से बचा सकते हैं और बाहर रखी लीची कितने दिन में खराब हो जाती है?

बिना फ्रिज के लीची को सूखने से कैसे बचाएं  

गीला तौलिया- आपने देखा होगा कि लीची बेचने वाले दुकानदार अक्सर लीची पर पानी के छींटे मारते रहते हैं। इससे लीची की ऊपरी परत सूखती नहीं है और लीची अंदर से जूसी निकलती हैं। इसके लिए आप लीची को एक सूती या मलमल के कपड़े, किसी मोटे तौलिया में लपेटकर रख दें। इसके ऊपर पानी छिड़कते रहें जिससे लीची सूखे नहीं। लीची को धूप और ज्यादा गर्म हवा से बचाएं।

पानी के ऊपर रखें- लीची को सूखने से बचाने के लिए उन्हें किसी टोकरी में रख दें। अब नीचे एक बाउल में पानी भरकर रख दें और उसके ऊपर लीची से भरी टोकरी को रख दें। इससे लीची को नीचे से नमी मिलती रहेगी और लंबे समय तक खराब नहीं होंगी।

पत्तियों के साथ रखें- लीची को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप उसके डंठल और पत्तियों को न हटाएं। इससे लीची को नमी मिलती रहती है। पत्तियों पर पानी छिड़ने से लीची में प्राकृतिक नमी बनी रहेगी। लीची के पत्तों को तोड़कर उसके ऊपर लीची रखने से भी लंबे समय कर खराब नहीं होती।

कागज में लपेटें- लीची को लंबे समय तक अखबार या किसी मोटे ब्राउन पेपर में ढीला लपेटकर किचन के ठंडे और अंधेरे वाली जगह पर रख दें। पेपर नमी को बनाए रखने और लीची को सूखने से बचाने में मदद करता है। ध्यान रखें लीची को प्लास्टिक की पॉलिथीन में न रखें। इससे लीची सड़ने लगती हैं।

इस तरह रखने पर लीची कई दिनों तक खराब नहीं होती और न ही सूखती हैं। आप बिना फ्रिज के भी 3-4 दिन लीची खा सकते हैं और इस रसीली फल के स्वाद को इंजाय कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल