1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बादाम और नारियल से बनाएं केसर पेड़ा, हेल्दी और आसानी से बनने वाली मिठाई, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

बादाम और नारियल से बनाएं केसर पेड़ा, हेल्दी और आसानी से बनने वाली मिठाई, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 26, 2026 01:29 pm IST,  Updated : May 26, 2026 01:29 pm IST

Badam Nariyal Kesar Peda Recipe: मीठा खाने के शौकीन हैं तो आप बादाम, केसर और नारियल पाउडर से टेस्टी पेड़ा बनाकर खा सकते हैं। बिना मावा के केसर पेड़ा बनकर तैयार हो जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

बादाम पेड़ा रेसिपी- India TV Hindi
बादाम पेड़ा रेसिपी Image Source : INDIA TV

खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन होता है या फिर घर में कुछ मेहमान आने वाले हैं तो आप पेड़ा बनाकर खा सकते हैं। पीले रंग के केसर पेड़ा, मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। इस पेड़ा को बनाने के लिए आपको मावा की भी जरूरत नहीं होगी। आप इसे सिर्फ मिल्क पाउडर, बादाम, नारियल पाउडर और चीनी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। स्वाद और फ्लेवर के लिए आप इसमें केसर का इस्तेमाल करें। बादाम पेड़ा बनाना बहुत आसान है और ये मावा पेड़ा से कहीं ज्यादा हेल्दी भी है। तो चलिए बिना देरी किए नोट कर लीजिए बादाम केसर पेड़ा की रेसिपी।

बादाम केसर पेड़ा रेसिपी

पहला स्टेप- इस पेड़ा को बनाने के लिए आपको 1 बड़ी कटोरी बादाम लेने हैं। बादाम को 1 गिलास गर्म पानी डालकर आधा घंटे के लिए भिगो दें। आप चाहें तो रातभर भीगे हुए बादाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब बादाम के छिलकर हटाकर पेस्ट जैसा पीसकर तैयार कर लें।

दूसरा स्टेप- एक कड़ाही में पिसे हुए बादाम डालें और 2-4 चम्मच पानी डालकर जार में चिपका हुआ बादाम का पेस्ट भी निकाल लें। इसे कड़ाही में डालें और अब इसमें आधा कटोरी चीनी और थोड़ा केसर डालकर धीमा आंच पर ढककर रख दें। जब चीनी गल जाए तो इसे लगातार चालते हुए एक कटोरी नारियल का पाउडर डाल दें।

तीसरा स्टेप-सारी चीजों को मिक्स करके लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें 1-2 बूंद पीला फूड कलर मिला दें। आप चाहें तो कलर का इस्तेमाल न करें या कोई दूसरा रंग इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगातार चलाते रहें और फिर 1 कप मिल्क पाउडर मिला दें।

चौथा स्टेप- सारी चीजों को मिक्स करके चलाते रहें और फिर इसमें 1 चम्मच देसी घी डालकर गाढ़ा पेस्ट जैसे होने तक पकाएं। तैयार किए गए मिश्रण को ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इससे पेड़ा बनाने के लिए लोई लें और गोल या अपनी पसंद की शेप में पेड़ा बनाकर तैयार कर लें। 

पांचवां स्टेप- तैयार पेड़ा के ऊपर बहुत बारीक कटा पिस्ता, बादाम और नारियल का पाउडर डाल दें। इससे पीले रंग के पेड़े दिखने में और भी अच्छे लगते हैं। आप इस तरह पेड़ा बनाकर खाएंगे तो खाने वाले दीवाने हो जाएंगे। सभी को ये बादाम पेड़ा खूब पसंद आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल