1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वॉशिंग मशीन में तकिया कैसे साफ करें? होटल जैसे मुलायम पिल्लो पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

वॉशिंग मशीन में तकिया कैसे साफ करें? होटल जैसे मुलायम पिल्लो पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 07, 2026 08:51 am IST,  Updated : May 07, 2026 08:51 am IST

तकिए काी इस्तेमाल तो हम रोजाना करते हैं, लेकिन इसकी साफ सफाई को लोग अक्सर नज़रअंदाज कर देते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि तकिए तो वॉशिंग मशीन में कैसे धो सकते हैं।

वॉशिंग मशीन में तकिया कैसे साफ करें? - India TV Hindi
वॉशिंग मशीन में तकिया कैसे साफ करें? Image Source : FREEPIK

वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कई तरह के कपड़ों को धोने के लिए किया जाता है। आम तौर पर इसमें डेली यूज के कपड़े, चादर, पर्दे धोए जाते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में यूज होने वाली चीजों की साफ सपाई का हर कोी ध्यान रखता है, लेकिन एक चीज को लगभग हर कोई नज़रअंदाज कर देता है वो है तकिए की सफाई। इसका इसतेमाल रोज तो किया जाता है लेकिन इसकी सफाई शायद ही किसी घर में होती है। कई बार तो जब तकिए पतले हो जाते हैं तो लोग इसे फेंक देते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि वॉशिंग मशीन में तकिए को धोकर आप इसे होटल जैसा मुलायम बना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वॉशिंग मशीन में तकिया कैसे साफ करें। 

टेनिस बॉल का इस्तेमाल

वॉशिंग मशीन में तकिए धोते समय 2-3 टेनिस बॉल्स डालें। टेनिस बॉल्स मशीन में घूमते वक्त उस पर प्रहार करते हैं जिससे इसमें मौजूद रूई आपस में नहीं चिपकते और ये आसानी से साफ हो जाते हैं। इससे तकिए पहली की तरह मुलायम और गद्देदार हो जाते हैं। 

लेबल चेक करें
धोने से पहले तकिए पर लगे Care Label को जरूर पढ़ें। सिंथेटिक और डाउन तकिए आमतौर पर मशीन में धोए जा सकते हैं। मेमोरी फोम' या 'लेटेक्स' तकियों को कभी भी मशीन में न डालें, वे टूट सकते हैं। इन्हें सिर्फ स्पॉट क्लीन किया जाता है।

मशीन को बैलेंस करें
कभी भी एक अकेला तकिया न धोएं। मशीन में असंतुलन की वजह से मशीन जोर-जोर से हिल सकती है। हमेशा दो तकिए एक साथ धोएं। इससे मशीन का बैलेंस बना रहता है और धुलाई बेहतर होती है।

सही सेटिंग्स चुनें
तकिया धोने के लिए गुनगुना पानी सबसे अच्छा माना जाता है। यह कीटाणुओं और पसीने को साफ करता है लेकिन तकिए के रेशों को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसके अलावा 'Gentle' या 'Delicate' साइकिल पर ही तकिए को धोएं। वहीं बहुत कम मात्रा में लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें। पाउडर डिटर्जेंट कभी-कभी तकिए के अंदर फंस जाता है।

सुखाने का सही तरीका
तकिया धोना आसान है, उसे सुखाना असली चुनौती है। अगर आपके पास ड्रायर है, तो उसे 'Low Heat' पर रखें। अगर ड्रायर नहीं है, तो उसे समतल जगह पर लिटाकर तेज धूप में सुखाएं। हर 1-2 घंटे में उसे हाथों से थपथपाएं और पलटते रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल