1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पहली बार क्रश को ले जा रहे हैं डेट पर तो इन बातों का रखें ख्याल वरना वैलेंटाइन के पहले ही झेलना पड़ेगा रिजेक्शन

पहली बार क्रश को ले जा रहे हैं डेट पर तो इन बातों का रखें ख्याल वरना वैलेंटाइन के पहले ही झेलना पड़ेगा रिजेक्शन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 12, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 03:36 pm IST

कई बार लड़कों को डेट में जाने से पहले समझ नहीं आता है कि क्या करें, क्या पहनें, क्या बात करेंगे, कैसे रिएक्ट करेंगे। ऐसे ही छोटी-छोटी बातों के बारें में हम आपको बताने जा रहे है। जिससे कि आपकी डेट सुपरहिट हो।

valentine date rules- India TV Hindi
valentine date rules Image Source : SOCIAL

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार करने वालों के लिए है। इस दिन कई लड़के अपने दिल की बता अपने क्रश को बताते हैं तो वहीं कई बार कुछ लड़के रिजेक्ट भी हो जाते हैं। यह एक कमाल का चमत्कार होता है। जिसमें कई के दिल टूटते है तो कई के दिल जिंदगी भर के लिए जुड़ जाते है।अगर आपकी क्रश आपके साथ डेट पर चलने के लिए तैयार हो गई है तो आप बहुत ज़्यादा खुश न हों। अगर आपने डेट पर जाकर इन छोटी छोटी चीज़ों के बारे में ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है कि ये आपकी आपके क्रश के साथ आखिरी डेट हो। दरअसल, कई बार लड़कों को डेट में जाने से पहले समझ नहीं आता है कि क्या करें, क्या पहनें, क्या बात करेंगे, कैसे रिएक्ट करेंगे। ऐसे ही छोटी-छोटी बातों के बारें में हम आपको बताने जा रहे है। जिससे कि आपकी डेट सुपरहिट हो।

इन बातों का रखें ध्यान:

  1. सही जगह चुनें: सबसे बड़ी चीज है कि आप डेट के लिए कौन सा प्लेस चुनते है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी पहली डेट के लिए ज्यादा शोर-शराबा और भीड़ वाली जगह न चुने। कोई शांत और कभी न देखी हुई जगह चुनेंगे तो आप दोनों की डेट स्पेशल होगी।
  2. टाइम पर पहुंचे: कोशिश करें कि आप डेट पर तय किये हुए समय से पहले पहुंचे। लड़कों की यह क़्वालिटी लड़कियों को बेहद अच्छी लगती है। अगर आप डेट पर तय समय पर नहीं पहुंच पाएं तो तुरंत मैसेज या कॉल कर सामने वाले को बता दें। लेकिन इस बात का ख्याल रखें की आपको ज़्याद लेट न हो वरना आपका पहला इम्प्रेशन ही खराब हो जाएगा। 
  3. ठीक से तैयार हों: डेट पर जाते समय हमेशा अच्छी तरह से ड्रेसअप होकर जाएं। आयन किये हुए कपड़े पहने। बालों को अच्छी तरह से सेट करें और साफ जूते पहनें। क्योंकि सबसे पहले लोग आपकी बाहरी पर्सनैलिटी को ही देखते हैं।
  4. आत्मविश्वास से करें बातचीत: अक्सर डेट पर जाते समय लोग नर्वस महसूस करते हैं और जल्दबाजी में कुछ भी बोल देते हैं या कोई ऐसी हरकत कर देते हैं कि सामने वाले को अच्छा नहीं लगता है। इसलिए धीरे धीरे बात करें लेकिन उसमे आत्मविश्वास दिखना चाहिए। 
  5. दिखावा न करें: कई बार लोग अपनी क्रश के सामने अपने आप को बेहतर दिखाने के लिए बड़ी बड़ी बातें करते हैं और अपनी चीज़ों को दिखावा करते हैं। अगर आप वाकई अपने क्रश की मुहब्बत को पाना चाहते हैं तो भूलकर भी उनके समाने दिखावा न करें। 
  6. कंफर्टेबल फील कराएं: अगर आपकी क्रश आपके सामने कंफर्टेबल महसूस न कर पाए तो सबसे पहले उसे कंफर्टेबल फील कराएं। आप उनकी फेवरट चीज़ों के बारे में बात करें। उनके बारे में जानने की कोशिश करें और अपने बारे में भी बताएं। धीरे धीरे बातों को बढ़ाएं इससे वो कंफर्टेबल फील करेंगे। 
  7. बातों पर दें ध्यान: आपकी क्रश अगर आपको अपनी लाइफ से जुड़ी कोई बात बता रही हैं तो उसको ध्यान से सुनें। उनकी बातों पर ध्यान दें न कि अपने मोबाइल पर। 
  8. एक्स के बारे में न करें बात: अगर आप डेट पर जा रहे हैं तो भूलकर भी अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात न करें। न ही अपने एक्स से अपने क्रश की तुलना करें। जब तक सामने वाला आपके पास्ट के बारे में न पूछें तब तक आप उस बारे में कुछ भी न बोलेन। 

वैलेंटाइन के लिए चाहिए परफेक्ट लुक? जाह्नवी कपूर के इन इंस्टाग्राम लुक्स पर खत्म होगी आपकी तलाश; देखें एक नज़र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल