मानसून में बारिश के कारण लोग बाहर जाकर वॉक या रनिंग नहीं कर पाते हैं। लेकिन लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपकी फिटनेस रुक जाए। अगर आप इस मौसम में भी अपने आप को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो घर पर ही कुछ आसान वर्कऑउट को अपने रूटीन में शामिल करें। यानी, आप बिना जिम जाए या वॉक किए घर में भी अपनी फिटनेस को बरकार रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो वर्कआउट कौन से हैं?
घर पर करें ये एक्सरसाइज:
-
स्किपिंग: आप घर पर ही स्किपिंग यानी की रस्सी कूदने वाली एक्सरसाइज़ को कर सकते हैं। यह एक बहुत ही असरदार वर्कआउट है। यह फूल बॉडी वर्कआउट कुछ ही मिनटों में दिल की धड़कन तेज कर देता है और इससे पूरी बॉडी की कसरत होती है साथ ही पेअर की मांशपेशियां भी मजबूत बनती है।
-
सीढ़ियां चढ़ना उतरना: अगर घर या इमारत में सीढ़ियां हैं, तो इनका इस्तेमाल आप चढ़ने उतरने के लिए करें। आप एक बार में दस से बारह सीढियाँ चढ़ें और उतरें, तीन सेट करें। यह हार्ट के लिए के बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज़ है। इसे करने से जांघ और पिंडलियों के मसल्स भी मजबूत होते हैं।
-
प्लैंक: प्लैंक एक बेहतरीन आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज है, जो दिखने में बेहद आसान लगता है लेकिन मुश्किल वर्कआउट में से एक है। यह एक फूल बॉडी वर्कआउट है जिसे एक मिनट तक करने में ही पसीना निकल जाता है। यह वर्कआउट कम समय में ही पूरे शरीर को मजबूत बनाती है।
-
स्क्वाट: स्क्वाट एवर्कआउट मुख्य रूप से पैरों, हिप्स और कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही यह वजन भी कम करने में असरदार है। यह ऐसा एक्सरसाइज है जिसे चेयर पर बैठने वाले पोज़ के रूप में किया जाता है।
-
स्ट्रेचिंग: अपने शरीर को लचीला और संतुलन बनाए रखने के लिए आप स्ट्रेचिंग को अपनी एक्सरसाइज रूटीन में ज़रूर शामिल करें। शरीर को स्ट्रेचेबल बनाए रखने में यह बेहद आसान और सुरक्षित विकल्प हैं।
-
योग को भी शामिल करे: इन एक्सरसाइज़ के अलावा आप मानसिक तनाव से छुटकारा पाने और शांति के लिए योग को भी अपनी जीवनशैली में शामिल करें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)