आजकल की बदलती जीवनशैली में तनाव एक आम समस्या बनकर सामने आया है। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने के चक्कर में व्यत्कि को कई बार बहुत ज़्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में कई बार स्ट्रेस ट्रिगर होकर एंजायटी का रूप ले लेता है जिससे लोगों में डर, बेचैनी, घबराहट और सांस फूलने की समस्या होने लगती है। हालांकि, ये सब तनाव लेने की वजह से हो रहा है इस बात को अक्सर बार लोग समझ ही नहीं पाते। अगर आपको भी स्ट्रेस के बाद ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो इसे हल्के में न लें। जाने-माने चिकित्सक डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, एंजायटी के दौरान शरीर और दिमाग को शांत करना सबसे जरूरी होता है। सही समय पर अपनाए गए कुछ आसान उपाय तनाव और घबराहट को कम करने में मदद कर सकते हैं।
स्ट्रेस के बाद एंजाइटी होने पर करें ये टिप्स फॉलो:
-
खुली हवा में वॉक करें: जब भी आपको बेचैनी या घबराहट जैसा महसूस हो तो उस समय आप खुली हवा में जाएं और धीरे-धीरे गहरी सांस ललेते हुए वॉक करें। खुली हवा में जाने से शरीर का नर्वस सिस्टम शांत होता है और दिमाग को सुकून मिलता है।
-
खूब पिएं पानी: अगर आपका मन घबरा रहा है और आपको कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है तो एक दो गिलास पानी पीजिए। कई बार डिहाइड्रेशन भी बेचैनी और थकान बढ़ा सकता है। इसलिए दिनभर कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है।
-
अपनी बातों को शेयर करें: अगर आप किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा तनाव या डिप्रेस्ड महसूस कर रहे हैं तो अपने किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य से अपने दिल की बात को साझा करें। दिल में रखी हुई बातों को साझा करने से मन हल्का हो जाता है और तनाव कम होता है
-
कैफीन का सेवन कम करें: अक्सर व्यक्ति तनाव जैसी स्थिति में मन को हल्का करने के लिए चाय या कॉफी का सेवन करता है। लेकिन डॉकटर ज़ैदी कहते हैं की इस सिचुवेशन में आपको इनका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमने मौजूद कैफीन कुछ लोगों में एंजायटी को बढ़ा सकता है।
-
नींद पूरी होना है बहुत ज़रूरी: नींद की कमी की वजह से तनाव और एंजायटी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।