Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. New Year 2026 के रेजोल्यूशन के लिए यदि आपको ये 4 ऑप्शन मिले, तो आप क्या चुनेंगे?

New Year 2026 के रेजोल्यूशन के लिए यदि आपको ये 4 ऑप्शन मिले, तो आप क्या चुनेंगे?

Written By: Ritu Raj Published : Dec 29, 2025 12:53 pm IST, Updated : Dec 29, 2025 01:17 pm IST

हर साल की तरह इस साल भी लोग नए साल पर खुद से कुछ वादा करेंगे। लेकिन कुछ लोग खुद से किए वादे को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यहां आपके पास 4 ऑप्शन दिए गए हैं, आप कौन सा चुनना चाहेंगे।

New Year 2026 के रेजोल्यूशन - India TV Hindi
New Year 2026 के रेजोल्यूशन

साल 2026 शुरू होने में दो दिन का वक्त बचा है। ऐसे में सभी लोग नए साल का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नया साल नई उम्मीदें और नया उत्साह लेकर आता है। हर कोई नए साल की शुरुआत सकारात्मक के साथ करना चाहता है। ऐसे में लोग नए साल के मौके पर खुद से कुछ रेजोल्यूशन लेते हैं और चाहते हैं कि पूरे साल उसे फॉलो करें और सफलता की तरफ बढ़ें। अगर आप भी चाहते हैं साल 2026 आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए तो खुद से कुछ वादा करने की जरूरत है। इस आर्टिकल में 4 ऑप्शन दिए गए हैं जो आपके जीवन को पॉजिटिविटी में बदलकर सफलता दिलाने का काम कर सकते हैं। तो साल 2026 में आप खुद से कौन सा वादा करना चाहेंगे?

1. बहुत ज्यादा पैसा और नाम कमाना

हर किसी की ख्वाहिश होती है वो बड़ा नाम और बहुत ज्यादा पैसा कमाए। नए साल (2026) में बहुत सारा पैसा और नाम कमाना एक शानदार लक्ष्य हो सकता है। इसे हासिल करने के लिए आपको 'आधुनिक स्किल्स' और 'पर्सनल ब्रांडिंग' के तालमेल पर काम करने की जरूरत होगी। आज के समय में केवल कड़ी मेहनत काफी नहीं है, आपको उन स्किल्स पर काम करने की जरूरत होगी जिनकी मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है।

2. हर हाल में डेली एक्सरसाइज़ करना

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी स्वास्थ्य समस्याओं से जुझ रहा है। ऐसे में नए साल में हर दिन एक्सरसाइज करने का संकल्प लेना एक शानदार शुरुआत हो सकती है। अक्सर जोश में हम शुरू तो कर देते हैं, लेकिन 15-20 दिनों बाद हिम्मत टूटने लगती है। इसे "हर हाल में" मुमकिन बनाने के लिए खुद से दृढ संकल्प लेना जरूरी है।

3. स्वस्थ रहने के लिए नशा छोड़ देना

नशा छोड़ने का संकल्प लेना आपके जीवन का सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन संकल्प हो सकता है, जो आप खुद को और अपने परिवार को दे सकते हैं। यह न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखेगा, बल्कि आपकी मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाएगा।

4. बहुत कन्फ्यूजन है, समझ नहीं आ रहा

नये साल पर संकल्प (Resolutions) को लेकर कन्फ्यूजन होना बहुत स्वाभाविक है। अक्सर हम बहुत बड़े-बड़े वादे खुद से कर लेते हैं जो साल के बीच में ही टूट जाते हैं। ऐसे में सही रिजोल्यूशन लेने का तरीका यह है कि आप 'सब कुछ' बदलने के बजाय किसी एक क्षेत्र को चुनें जो आपके जीवन में सबसे ज्यादा सुधार ला सके। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement