1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. महिलाओं को करियर में पानी है तरक्की तो घोलकर पी जाएं Oprah Winfrey की ये बातें, सफलता चूमेगी कदम

महिलाओं को करियर में पानी है तरक्की तो घोलकर पी जाएं Oprah Winfrey की ये बातें, सफलता चूमेगी कदम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 04, 2026 10:35 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 10:35 pm IST

महिलाओं को अगर करियर में आगे बढ़ना है, लीडर बनना है और अपनी पहचान खुद बनानी है, तो ओप्रा विनफ्रे की ये बातें उन्हें अंदर से मजबूत बना सकती हैं। उनके ये 10 कोट्स हर महिला के लिए सफलता का मंत्र साबित हो सकते हैं

ओपरा विनफ्रे- India TV Hindi
ओपरा विनफ्रे Image Source : INSTAGRAM -OPRAH WINFREY

आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, लेकिन करियर में आगे बढ़ने की राह अब भी चुनौतियों से भरी है। कभी आत्मविश्वास की कमी, कभी समाज की अपेक्षाएं, तो कभी असफलता का डर। ऐसे समय में जरूरत होती है एक मजबूत सोच, अटूट विश्वास और निरंतर मेहनत की। यही वे गुण हैं जो साधारण पृष्ठभूमि से उठकर दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हुई ओप्रा विनफ्रे की सफलता की कहानी को खास बनाते हैं। ओप्रा ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने कभी परिस्थितियों को अपनी पहचान तय नहीं करने दी। उन्होंने साबित किया कि अगर आप खुद पर भरोसा रखते हैं, अपने सपनों को गंभीरता से लेते हैं और हर असफलता से सीखते हैं, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। उनकी कही बातें सिर्फ मोटिवेशनल लाइनें नहीं हैं, बल्कि जीवन और करियर में आगे बढ़ने का व्यावहारिक मंत्र हैं।

अगर महिलाएं करियर में तरक्की पाना चाहती हैं, नेतृत्व की भूमिका निभाना चाहती हैं और अपनी मेहनत से सफलता को हासिल करना चाहती हैं, तो ओप्रा की सोच को अपनाना एक मजबूत शुरुआत हो सकती है।

ओपरा विनफ्रे के मोटिवेशनल कोट्स; Oprah Winfrey Motivational Quotes In Hindi 

  1. सबसे बड़ा साहसिक कदम है अपने सपनों की जिंदगी जीना।

  2. रानी की तरह सोचो, रानी असफल होने से नहीं डरती

  3. अपने जख्मों को अपनी समझ और ताकत में बदल दो।

  4. आप वही बनते हैं, जिस पर आप विश्वास करते हैं।

  5. इस पल में अपना सर्वश्रेष्ठ देना आपको अगले पल के लिए सबसे बेहतर स्थिति में लाता है।

  6. अपने आसपास ऐसे लोगों को रखें जो आपको ऊपर उठाएं।

  7. जुनून ही ऊर्जा है, उस ताकत को महसूस करें जो आपके पसंदीदा काम से आती है।

  8. अपनी जिंदगी के लिए सबसे ऊंचा सपना देखें, क्योंकि आप वही बनते हैं जिस पर यकीन करते हैं।

  9. जो आपके पास है उसके लिए आभारी रहें, आपको और मिलेगा।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल