1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Instagram Reels: इस ऐप की मदद से मिनटों में इंस्टाग्राम रील्स को करें फोन में सेव, बस फॉलो करना होगा ये स्टेप्स

Instagram Reels: इस ऐप की मदद से मिनटों में इंस्टाग्राम रील्स को करें फोन में सेव, बस फॉलो करना होगा ये स्टेप्स

 Edited By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 26, 2022 10:33 pm IST,  Updated : Oct 26, 2022 10:34 pm IST

Instagram Reels: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लोग सबसे अधिक रील्स देखना और बनाना पसंद करते हैं। कई यूजर्स कुछ रील्स को डाउनलोड करना चाहते हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर कोई ऑप्शन नजर नहीं आता है। रील्स डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से रील्स डाउनलोड ऐप इंस्टॉल करना जरूरी है।

इंस्टाग्राम रील्स - India TV Hindi
इंस्टाग्राम रील्स Image Source : SOURCE

Instagram Reels: सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज न केवल इंटरटेनमेंट ब्लकि कई लोगों के लिए कमाई का साधन भी है। इन दिनों सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इंस्टाग्राम सबसे लोकप्रिय हो चुका है। जब से टिक-टाक बैन हुआ है तब से लोग इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं। इससे फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद मिलती है। हालांकि कई बार यूजर्स अन्य रील्स को सेव करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता है कि रील्स को कैसे सेव करते हैं। आज हम आपको वो तरीका बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले आपको ये बताते हैं कि रील्स होता क्या है।

रील्स क्या है?

दरअसल 60 सेकंड के अंदर वीडियो, फोटोज, गानों और ट्रांजिशन का इस्तेमाल कर रील्स बनाते हैं। लोग शॉट्स वीडियो देखना पसंद करते हैं, इसलिए इंस्टाग्राम रील्स को प्रमोट करने पर खास ध्यान देता है। ये शॉट वीडियोज लोगों को बहुत अलग और अच्छे लगते हैं। लोग अलग अलग चीजों पर रील्स बनाते हैं, इनमें कई बार कुछ रील्स इनफॉर्मेटिव होते हैं जिसे यूजर्स सेव करना चाहते हैं। तो चलिए रील्स को डाउनलोड करना सीखते हैं।

Dark Circles Reduce Tips: डार्क सर्कल को छुपाएं नहीं बल्कि छुटकारा पाएं, अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

कैसे करें रील्स डाउनलोड (Download Instagram Reels)

इंस्टाग्राम पर रील्स डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं दिया रहता है। इसलिए लोगों को पता नहीं होता है कि रील्स कैसे डाउनलोड करें। आज हम आपको एक ट्रिक बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप रील्स डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से रील्स डाउनलोड ऐप इंस्टॉल कर लें।

स्टेप 2: ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन कर लें। इसके बाद इंस्टाग्राम ओपन कर लें और अपने मनपसंद रील्स का यूआरएल (URL)  कॉपी कर लें।

स्टेप 3: इसके बाद आप रील्स डाउनलोड ऐप ओपन कर लें। इसके बाद लिंक को पेस्ट कर दें।

स्टेप 4: जैसे ही आप लिंक पेस्ट करेंगे आपको स्क्रीन पर वीडियो दिखाई देगा। उस वीडियो को डाउनलोड करने का ऑप्शन नजर आएगा। डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करते ही वीडियो आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

इस तरह से आप फेसबुक पर मौजूद वीडियो को भी डाउनलोड कर सकते हैं। फेसबुक से वीडियो डाउनलोड करने के लिए ब्राउजर में ‘फेसबुक डाउनलोडर’ लिखकर सर्च कर लें। इसके बाद वीडियो के लिंक को कॉपी कर पेस्ट कर दें। ऐसा करने के बाद आपको डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक कर वीडियो डाउनलोड कर लें।

Diwali Skin Care Tips: इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए दिवाली के दिन करें ये काम, मिनटों में खिल उठेगा चेहरा

Dry Skin Vitamin Deficiency: सर्दियों में इन विटामिन की कमी से स्किन हो जाती है रूखी और ड्राई, इन टिप्स को करें फॉलो

Tips To Clean Clothes: जींस की पैंट धोते समय रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो कम होने लगती है कपड़े की चमक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल