1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात में ब्रेड खाना चाहिए या नहीं? जानें इसे खाने का सही समय क्या है

रात में ब्रेड खाना चाहिए या नहीं? जानें इसे खाने का सही समय क्या है

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 20, 2023 07:16 pm IST,  Updated : Jul 20, 2023 07:16 pm IST

ब्रेड नाश्ते में तो लोग अक्सर खाते हैं लेकिन, क्या ये रात में भी खाना फायदेमंद है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

when_to_eat_bread- India TV Hindi
when_to_eat_bread Image Source : SOCIAL

ब्रेड हमारे घरों में नाश्ते का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। आपके पास समय नहीं है तब भी आप ब्रेड खा सकते हैं या आपको कोई हेल्दी रेसिपी क्रिएट करनी है तब भी आप ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रेड को आप सैंडविच से लेकर पकोड़े तक में कई प्रकार से उपयोग कर सकते हैं। लेकिन, बात जब सेहत की हो रही है तो समझने वाली बात ये है कि आपको ब्रेड का सेवन कब करना चाहिए। इसके खाने का सही समय (best time to eat bread) क्या है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

रात में ब्रेड खाना चाहिए या नहीं-Is it good to eat bread at night?

रात में ब्रेड खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए कि ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और इसमें एक बड़ा स्पाइक ला सकता है। इसके अलावा रात में ब्रेड खाना अपच की समस्या का कारण बन सकता है। इससे आपको एसिडिटी हो सकती है और आपकी डाइजेस्टिव समस्याएं बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है और आप स्लीप एपनिया के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा रात में ब्रेड खाने के नुकसान भी कई हैं, जैसे

-रात में ब्रेड खाना डायबिटीज का कारण बन सकता है।
-रात में ब्रेड खाना आपका वजन बढ़ा सकता है।
-रात में ब्रेड खाकर सोना आपको कब्ज का शिकार बना सकता है।
-अगर आपको पेट, लिवर और आंतों से जुड़ी बीमारी है तब भी आप ब्रेड नहीं खाना चाहिए।

best_time_to_eat_bread
Image Source : SOCIALbest_time_to_eat_bread

Best Evening Snacks है मखाना और मुरमुरा, वेट लॉस हो या डायबिटीज सबके लिए है फायदेमंद

ब्रेड खाने का सही समय क्या है-What is the best time to eat bread in hindi

ब्रेड खाने का सही समय लंच है। दोपहर का खाना आपको दिन के दूसरे भाग के लिए एनर्जी देता है और ब्रेड खाना इस समय में आपके लिए मददगार हो सकता है। इसके अलावा दिन में ब्रेड खाने से आपको उतनी नींद भी नहीं आएगी, जितना आपको दूसरी चीजों को खाने से आएगी। इसके अलावा ये आराम से पच जाएगा और आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।

बेसन से घर में बनाएं स्वाद से भरपूर मैसूर पाक, जानिए इसकी आसान रेसिपी

किस प्रकार का ब्रेड खाएं-What kind of bread should you eat?

आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप साबुत अनाज का बना ब्रेड खा सकते हैं। इसके अलावा आप ब्राउन ब्रेड भी खा सकते हैं। ये सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल