1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. डिनर के तुरंद बाद वॉक करके कहीं आप कोई गलती तो नहीं कर रहे? जानें खाना खाने के कितनी देर बाद चलना चाहिए

डिनर के तुरंद बाद वॉक करके कहीं आप कोई गलती तो नहीं कर रहे? जानें खाना खाने के कितनी देर बाद चलना चाहिए

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 16, 2023 08:36 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 08:36 pm IST

डिनर के कितनी देर बाद घूमना चाहिए: डिनर के बाद वॉक करने की अक्सर लोग सलाह देते हैं। पर सवाल ये है कि ये काम तुरंत किया जाना चाहिए या फिर आपको ठहरना चाहिए।

walk_after_dinner- India TV Hindi
walk_after_dinner Image Source : FREEPIK

डिनर के कितनी देर बाद घूमना चाहिए: भोजन के बाद टहलना आपकी नींद सही करता है और पाचन में बढ़ावा देता है। वैज्ञानिकों का भी कहा है कि भोजन के बाद 15 मिनट की सैर ब्लड शुगर कम करने में मदद कर सकती है। पर सवाल ये है कि डिनर के कितनी देर बाद ये काम करें। जर्नल स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित, एक शोध की मानें डिनर के तुरंत बाद वॉक करना कई बार फायदेमंद नहीं भी है। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि डिनर के तुरंत बाद चलने से खाना अपनी डाइजेशन के पहले फेज में ही होता है। ऐसे में तुरंत वॉक करना पेट दर्द का कारण बन सकता है। 

डिनर के कितनी देर बाद घूमना चाहिए-Is it good to walk immediately after dinner? 

डिनर के लगभग 5 से 7 मिनट के बाद आपको वॉक पर जाना चाहिए। इससे दो फायदे होते हैं पहले तो खाना डाइजेशन की गति में पहुंच चुका होता है। दूसरा ये खाना पचाने की गति को तेज कर देता है। इसके अलावा तुरंत बाद चलना ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और डायबिटीज से बचाव में मदद करता है। तो, डिनर करें, थोड़ी देर रूकें और फिर लगभग 30 से 40 मिनट तक वॉक ( How much you should walk after dinner in hindi) करें। 

आखिकार क्यों व्रत के दौरान खाया जाता है साबूदाना? ये 1 गुण कई समस्याओं से करता है बचाव

डिनर के बाद वॉक करने के फायदे-benefits of walking after dinner

1. हैप्पी हॉर्मोन्स को बूस्ट करता है

डिनर के बाद वॉक करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है। जब हम वॉक करते हैं, तो यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, हार्मोन जारी करता है और हमारे दिल की धड़कन को बढ़ाता है। ये सभी कारक हमें ऊर्जावान और खुश महसूस करने में मदद करते हैं।

2. क्रेविंग को कम करने में मददगार

रात के खाने के बाद टहलना आपको थका सकता है और आपको सोने के लिए तैयार कर सकता है। अक्सर रात के खाने के बाद देर तक जगे रहना भूख का कारण बन सकता है और अस्वास्थ्यकर स्नैकिंग का कारण बन सकता है। ऐसे में वॉक के बाद आप जल्दी सो जाते हैं, जिससे आपको क्रेविंग परेशान नहीं करती।

सिर में दिख रहे हैं 1 भी सफेद बाल तो, आज से ही शुरू कर दें काली किशमिश का सेवन

3. मेटाबोलिज्म तेज करता है

हम जो खाते हैं वह हमारे मेटाबोलिज्म को बढ़ा या घटा सकता है। वॉक करने से हमारे शरीर को उन पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद मिल सकती है जो हमारे चयापचय को तेज करते हैं। खाने के बाद वॉक करना मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकता है और इसमें सुधार ला सकता है। इससे वजन नहीं बढ़ता और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल