1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आखिकार क्यों व्रत के दौरान खाया जाता है साबूदाना? ये 1 गुण कई समस्याओं से करता है बचाव

आखिकार क्यों व्रत के दौरान खाया जाता है साबूदाना? ये 1 गुण कई समस्याओं से करता है बचाव

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 16, 2023 07:14 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 07:14 pm IST

Mahashivratri 2023: व्रत के दौरान अक्सर लोग साबूदाना खाते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ये ऐसा क्यों है। शरीर पर इसका क्या असर होता है और अन्य फायदे। विस्तार से।

 Sabudana health benefits in vrat - India TV Hindi
Sabudana health benefits in vrat Image Source : FREEPIK

Mahashivratri 2023:  साबूदाना व्रत में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसका कारण पूछने पर लोग बताते हैं कि ये कंदमूल वाला फल है इसलिए व्रत में इसे खाते हैं। लेकिन,  यही एक कारण नहीं है जिसकी वजह से साबूदाना व्रत के दौरान खाया जाता है। दरअसल, साबूदाना की तासीर इसे खाने की सबसे बड़ी वजह है। जी हां, दरअसल, व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन इस कारण से खाया जाता है कि क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। साथ ही व्रत में जब शरीर लंबे समय तक भूखा रहता है तो साबूदाना खाना, पेट भरने के साथ मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इसके अलावा भी व्रत में साबूदाना खाने के कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं।

व्रत में साबूदाना खाने के फायदे-Sabudana health benefits in vrat in hindi

1. पेट ठंडा रखता है साबूदाना

साबूदाना ठंडा है या गरम, ये सवाल अक्सर लोग पूछते हैं। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि साबूदाना की तासीर ठंडी होती है इसी वजह से लोग इसे व्रत के दौरान खाते हैं। क्योंकि व्रत के दौरान पेट की गर्मी बढ़ जाती है और इसका ताप बढ़ जाता है। इस ताप को ठंडा करने में साबूदाने का सेवन फायदेमंद है। 

 Sabudana
Image Source : FREEPIK Sabudana

यूरिक एसिड कहां जमा होता है? इस लेवल के बाद हो सकता है कंट्रोल से बाहर

2. पेट भर देता है साबूदाना

साबूदाना खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है। इसके अलावा ये पेट में नमी और हाइड्रेश बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही दिन भर कि कमजोरी को भरने में साबूदाने का सेवन मददगार हो सकता है। इसका कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। 

120 mg/dL के पार रहता है फास्टिंग शुगर लेवल? इन 2 तरीकों से करें इसबगोल भूसी का सेवन

3. व्रत के दौरान एसिडिटी और कब्ज से बचाता है

व्रत के दौरान एसिडिटी और कब्ज की समस्या लोगों को लंबे समय तक परेशान कर सकती है। ऐसे में साबुदाने का सेवन इस समस्या से बचाव में मदद कर सकता है। ये जहां एसिडिटी और बदहजमी को रोकता है। वहीं, इसका फाइबर कब्ज की समस्या से भी बचाव में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको व्रत के दौरान साबूदाना खाना चाहिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।