1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड कहां जमा होता है? इस लेवल के बाद हो सकता है कंट्रोल से बाहर

यूरिक एसिड कहां जमा होता है? इस लेवल के बाद हो सकता है कंट्रोल से बाहर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 16, 2023 06:24 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 06:24 pm IST

अगर आप ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं तो आपको ये जानना चाहिए कि किस लेवल के बाद शरीर के लिए यूरिक एसिड का बढ़ना खतरनाक हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

uric_acid_level- India TV Hindi
uric_acid_level Image Source : FREEPIK

यूरिक एसिड (uric acid) का बढ़ना गाउट की बीमारी को जन्म देती है जिससे शरीर के जोड़ों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। जो लोग मीट, मछली और अंडा आदि का सेवन करते हैं उन्हें अपने शरीर का यूरिक एसिड लेवल चेक में रखना चाहिए। क्योंकि अगर ये लगातार बढ़ता गया तो, कंट्रोल के बाहर जा सकता है। लेकिन, आप ये जानें इससे पहले आपको यह जानना चाहिए कि शरीर में यूरिक एसिड कहां जमा होता है। कौन सा अंग इसे फिल्टर करता है और कब आपको सतर्क रहना चाहिए। तो, आइए हम आपको बताते हैं यूरिक एसिड से जुड़े इन तमाम सवालों के जवाब। 

यूरिक एसिड कहां जमा होता है-Where is uric acid stored in the body?

यूरिक एसिड पहले प्यूरिन से भरपूर फूड्स से निकलता है और खून में वेस्ट प्रोडक्ट की तरह पाया जाता है। ज्यादातर यूरिक एसिड खून में घुल जाता है, तमाम अंगों से गुजरता है और पेशाब के द्वारा शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन, जब शरीर इसे फिल्टर नहीं कर पाती है तो ये लिवर में जमा होता है और एक लेवल के ऊपर जा कर हड्डियों के बीच में जमा होने लगता है। 

120 mg/dL के पार रहता है फास्टिंग शुगर लेवल? इन 2 तरीकों से करें इसबगोल भूसी का सेवन

यूरिक एसिड कौन सा अंग फिल्टर करता है-How is uric acid cleared from body?

प्यूरीन कई खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से निकलता है और आपकी किडनी आपके खून से यूरिक एसिड को छानते हैं। फिर यह आपके पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन, दिक्कत तब शुरू होती है जब ये एक लेवल के ऊपर चला जाता है।

पैरों के साथ आंखों की थकान को भी तुरंत दूर करता है इस तेल का मसाज, हज़ारों साल पुराना है यह नुस्खा, ऐसे करें मालिश

यूरिक एसिड का कौन सा स्तर खतरनाक है-What level of uric acid is dangerous in hindi

यूरिक एसिड का लेवल महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग होता है।  पुरुषों के लिए 3.4-7.0 mg/dL है और महिलाओं के लिए  2.4-6.0 mg/dL। लेकिन, चिंता तब बढ़ती है जब यूरिक एसिड का लेवल 7mg/DL के पार चला जाता है। यह आपके जोड़ों में जा कर, आसपास सुई के आकार का क्रिस्टल बना सकता है जो सूजन और दर्ज का कारण बनता है। तो, अपना यूरिक एसिड लेवल चेक करवाते रहें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।